रतलाम के जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का विरोध, वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थक बोले- ये सीट बीजेपी को गिफ्ट कर दी

Rahul Garhwal | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
रतलाम के जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का विरोध, वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थक बोले- ये सीट बीजेपी को गिफ्ट कर दी
रतलाम के जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का विरोध, वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थक बोले- ये सीट बीजेपी को गिफ्ट कर दी

रतलाम की जावरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का विरोध हो रहा है। वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थकों का कहना है कि श्रीमाल कमजोर प्रत्याशी हैं।

आमीन हुसैन, RATLAM. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट 19 अक्टूबर देर रात जारी की। जावरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हिम्मत श्रीमाल का कार्यकर्ताओं ने रात में ही पुतला फूंक दिया। घंटाघर चौराहे पर जमकर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस का प्रत्याशी काफी कमजोर

नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस का प्रत्याशी काफी कमजोर है। कमलनाथ ने ये सीट बीजेपी को उपहार में दे दी है। गलत व्यक्ति को टिकट दे दिया है। जावरा क्षेत्र के कांग्रेस के कुछ पदधिकारियों ने तो सोशल मीडिया पर अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा तक कर दी है।

वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट देने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ता और वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की और प्रत्याशी बदलने की मांग की। वीरेंद्र सिंह सोलंकी टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को 2 सभा करनी पड़ी थी, क्योंकि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष युसूफ कड़पा और सोलंकी के गुट अलग-अलग थे। वहीं बीजेपी ने जावरा विधानसभा के लिए अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

ये खबर भी पढ़िए..

कांग्रेस ने देर रात जारी की मप्र की दूसरी लिस्ट, सुबह होते ही नाखुश दावेदारों ने शुरू किया विरोध, इस्तीफों की लगी झड़ी

आलोट में भी हुआ था विरोध

आलोट विधानसभा में कांग्रेस ने मौजूदा विधायक मनोज चावला को फिर से प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसका प्रेमचंद गुड्डू के समर्थकों ने विरोध किया था। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में हाईकमान से टिकट बदलने की मांग की थी। वहीं प्रत्याशी नहीं बदलने पर पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Congress second list
  • Javra Assembly seat
  • opposition to Congress candidate Himmat Shrimal
  • Virendra Singh Solanki
  • कांग्रेस की दूसरी लिस्ट
  • जावरा विधानसभा सीट
  • कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का विरोध
  • वीरेंद्र सिंह सोलंकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा