एमपी के ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले कुछ दिनों में क्या कहर बरपाएगी ठंड
BP Shrivastava | Dec 27, 2023, 24:00 IST
एमपी के ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले कुछ दिनों में क्या कहर बरपाएगी ठंड
मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सर्दी से ठिठुरन पैदा हो गई है। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य में सर्दी अपने पूरे सबाब पर है। मौसम विभाग ने भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सर्दी से ठिठुरन पैदा हो गई है। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य में सर्दी अपने पूरे सबाब पर है। इधर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार-बुधवार की रात घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में भी पारा लुढ़कता जा रहा है।
MP में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के कई शहरों में कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने छतरपुर ,टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में घने से अति घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इस वजह से बढ़ी ठिठुरन
उत्तर पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश भर में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। जाते साल के अंतिम दो दिनों यानी 29-30 दिसंबर को प्रदेश में एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते कई जिलों में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही 31 दिसंबर और नए साल के मौके पर मप्र के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में पारा गिरा और बढ़ेगी ठंड
छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी के चलते शहरों में रात का पारा घट गया है। अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। दो दिन बाद ठंड और बढ़ेगी। दिसंबर माह के आखिरी दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari