डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के सामने पुलिस अफसरों की भिड़ंत, इस वजह से हुई गरमा गरमी
Rohit Sahu | Jun 16, 2025, 08:41 IST
police mp pachmadi vivad
पचमढ़ी के भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में ड्यूटी के दौरान पुलिस अफसरों की कहासुनी हो गई। बहस के दौरान एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी वहां मौजूद थे।
बीजेपी के पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के सामने ही दो पुलिस अफसर आपस में भिड़ गए। यह घटना होटल ग्लेन व्यू के एंट्री गेट पर हुई। जानकारी के अनुसार, जब एक एसआई ड्यूटी पर देरी से पहुंचा तो सीनियर अधिकारी ने उसे टोका। SI को टोकने पर दोनों में तीखी बहस हो गई।
बातचीत के दौरान सब-इंस्पेक्टर मौर्य खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और उत्तेजित होकर बोले—"मुझे एडिशनल एसपी ‘साला’ कह रहे हैं, क्या मैं इनका साला हूं?" यह सुनकर माहौल और गर्म हो गया। मौके की नज़ाकत को देखते हुए अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और मौर्य को समझाकर गेट से हटाया। पथरौटा थाना प्रभारी विपिन पाल ने भी हस्तक्षेप कर मामला शांत करने की कोशिश की। करीब आधे घंटे तक यह विवाद स्थल के गेट पर चलता रहा।
पहले दिन
शिविर का उद्घाटन अमित शाह ने किया थाप्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन 14 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। पहले दिन शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र यादव ने सत्रों को संबोधित किया। वहीं शाह ने सांसदों और विधायकों को अनुशासन और बयानबाजी को लेकर पाठ पढ़ाया।
दूसरे दिन रहे कई बड़े नेता मौजूददूसरे दिन सत्रों में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने प्रशिक्षण में भाग लेकर पार्टी के दिशा-निर्देशों को साझा किया।
तीसरे दिन
राजनाथ सिंह का होगा समापन भाषणआज समापन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा विधायकों और सांसदों को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे संगठनात्मक मजबूती, सरकार की योजनाओं के प्रचार और जनसंपर्क को लेकर निर्देश देंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
क्या हुआ था
पचमढ़ी में चल रहे बीजेपी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान एक अप्रत्याशित वाकया सामने आया। कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर तैनात सागर से आए सब-इंस्पेक्टर कमल किशोर मौर्य बिना कैप के ड्यूटी पर खड़े थे। इसी दौरान नर्मदापुरम के एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा वहां पहुंचे और मौर्य को बिना कैप देखकर नाराज हो उठे। उन्होंने मौर्य को फटकार लगाई, जिससे बात बहस तक पहुंच गई।
पहले दिन अमित शाह की क्लास
दूसरे दिन 3 वर्गों में सांसद, विधायक और मंत्रियों की पाठशाला
तीसरे दिन राजनाथ सिंह करेंगे समापन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari