पद्मश्री से सम्मानित जनक पलटा के साथ ऐसे हुई 23 लाख की धोखाधड़ी, CBI का खुलासा

Sanjay Gupta | May 02, 2026, 11:58 IST
Share
padmashri janak palta bank fraud
padmashri janak palta bank fraud

पद्मश्री जनक पलटा के साथ 23.47 लाख की बैंक धोखाधड़ी में सीबीआई ने खुलासा किया है। बैंक कर्मचारी ने मोबाइल नंबर बदलकर रकम ट्रांसफर की थी। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे, लेकिन कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • पद्मश्री जनक पलटा के साथ 23.47 लाख की बैंक धोखाधड़ी हुई थी।
  • बैंक कर्मचारी ने मोबाइल नंबर बदलकर धोखाधड़ी की थी।
  • राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई थी और विड्रॉल की गई थी।
  • सीबीआई ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
  • आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है, जांच जारी।
Indore. इंदौर की प्रसिद्ध समाजसेवी और पद्मश्री से सम्मानित जनक पलटा मगलिगिन के साथ साल 2020 में 23 लाख 47 हजार की बैंक धोखाधड़ी हुई थी। इस मामले में सीबीआई ने मार्च 2025 में केस दर्ज किया था।

सीबीआई ने इस मामले में दो आरोपियों, दिनेश डोंगरे और चंदन जीनवाल को गिरफ्तार किया है। डोंगरे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिचोली मर्दाना ब्रांच, इंदौर में सीनियर असिस्टेंट के पद पर काम कर चुके थे।

इस तरह की गई थी पलटा के साथ धोखाधड़ी

सीबीआई की जांच में पता चला कि पद्मश्री जनक पलटा के बैंक खाते में 23.47 लाख की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में थी। इस राशि को पहले पलटा के खाते में ट्रांसफर किया गया था, और ये सब एक जून 2020 को हुआ।

डोंगरे ने अपनी बैंक आईडी और पद का गलत इस्तेमाल करते हुए पलटा के बैंक खाते में मोबाइल नंबर बदल दिया, ताकि पलटा को बैंक से कोई मैसेज न मिले।

इसके बाद, इस राशि को जनक पलटा के खाते से पंकज जीनवाल के खाते में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही, पंकज के खाते में भी डोंगरे ने अपना मोबाइल नंबर लिंक कर दिया। फिर ट्रांजेक्शन के बाद ये राशि पंकज जीनवाल के खातों से निकलकर चंदन जीनवाल के खाते में चली गई और वहां से राशि निकाल ली गई।

padmashri janak palta bank fraud cbi
padmashri janak palta bank fraud cbi

गोल्ड लोन सेटल करने में उपयोग किया

सीबीआई ने अपनी जांच में यह भी बताया कि डोंगरे ने इस रकम का इस्तेमाल अपने गोल्ड लोन को चुकाने में किया। वहीं, जीनवाल ने इस पैसे का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग में किया। बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

आरोपियों को मिल गई जमानत

इस केस में आरोपियों को 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक दिन में ही उनकी जमानत हो गई। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ने कहीं भी यह नहीं कहा कि आरोपियों ने जांच में सहयोग नहीं किया। साथ ही, यह भी नहीं बताया गया कि आरोपियों की जरूरत जांच में है। समन जारी होने पर आरोपी खुद ही सीबीआई के सामने पेश हो गए थे। ट्रायल में अभी समय लगेगा, इसलिए कोर्ट ने आरोपियों को 25-25 हजार की जमानत राशि पर शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिग्विजय सिंह ने की सीएम मोहन यादव से मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से PMJJBY योजना में ढाई करोड़ की धोखाधड़ी, जिंदा लोगों को मरा दिखाया

मंदसौर-उज्जैन में बीमा धोखाधड़ी: मृतकों के फर्जी क्लेम से 8 करोड़ ठगे, एजेंट, नॉमिनी और सरपंच सब मिले हुए थे

घोटालों का गढ़ बना कट्ठीवाड़ा, पहले 18 करोड़ और अब 4 करोड़ की नई धोखाधड़ी

Tags:
  • इंदौर
  • सीबीआई
  • ऑनलाइन गेमिंग
  • धोखाधड़ी
  • गोल्ड लोन
  • बैंक धोखाधड़ी
  • पद्मश्री जनक पलटा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा