पाकिस्तान जिंदाबाद नारे पर बवाल : कांग्रेस पार्षद की गिरफ्तारी, विधायक-टीआई आमने-सामने
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 03, 2025, 15:39 IST
Dispute over Pakistan Zindabad slogan
मध्य प्रदेश के इंदौर के सदर बाजार में एक शांति प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद (Pakistan Zindabad) के नारे लगाने पर बवाल मच गया। कांग्रेस पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया।
MP News: इंदौर में एक शांति पूर्ण प्रदर्शन, जो पाकिस्तान का पुतला दहन करने के लिए आयोजित किया गया था, अचानक विवाद का केंद्र बन गया। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में कुछ युवकों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने का दावा किया गया है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
विवादित वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी और स्थानीय व्यापारी नेता राजिक बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल खड़ा हो गया। इस कार्रवाई के विरोध में भाजपा विधायक राकेश ‘गोलू’ शुक्ला थाने पहुंच गए और थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले से तीखी बहस हो गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि थाना प्रभारी ने विधायक की मौजूदगी में पार्षद से कह दिया-क्या मेरी रगों में मुस्लिम खून बह रहा है?
इस पर पार्षद ने जवाब दिया कि उन्होंने रात में फोन किया था, लेकिन टीआई ने उठाया नहीं। टीआई का जवाब आया- क्या आप मेरे रिश्तेदार हैं?
ये भी पढ़ें:
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, PoK में राशन स्टॉक करने का आदेश
बड़वाली चौकी इलाके में पाकिस्तान समर्थक नारों के वायरल वीडियो के बाद विधायक ने देशद्रोह की धारा में केस दर्ज करने की मांग की। हालांकि टीआई ने स्पष्ट किया कि FIR दर्ज करने के लिए किसी फरियादी की जरूरत है। विधायक ने जवाब दिया, “यहां कमरे में से कोई भी फरियादी बन जाएगा।”
पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत की गिरफ्तारी पर पुलिस कई घंटों तक चुप रही। मीडिया के सवालों पर कोई जवाब नहीं मिला। सिर्फ दो पुलिसकर्मी ही थाने पर तैनात थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अनवर को जानबूझकर मीडिया से छिपाया गया।
ये भी पढ़ें:
जानें क्या होता है OGW नेटवर्क जिसने पहलगाम हमले में की आतंकी फारुक अहमद की मदद
विधायक गोलू शुक्ला ने कहा-अगर कोई पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है तो सरकार ने सीमा खोल रखी है, जिसे जाना हो चला जाए।
thesootr links
कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की गिरफ्तारी और विवाद
टीआई-विधायक में हुई बहस
इस पर पार्षद ने जवाब दिया कि उन्होंने रात में फोन किया था, लेकिन टीआई ने उठाया नहीं। टीआई का जवाब आया- क्या आप मेरे रिश्तेदार हैं?
ये भी पढ़ें:
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, PoK में राशन स्टॉक करने का आदेश
देशद्रोह का केस
अनवर को छिपाने के आरोप
ये भी पढ़ें:
जानें क्या होता है OGW नेटवर्क जिसने पहलगाम हमले में की आतंकी फारुक अहमद की मदद
क्या कहा विधायक ने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA