धीरेंद्र शास्त्री बोले- एक करोड़ कट्टर हिंदू चाहिए, HI की भी जरूरत

Sanjay Gupta | Nov 30, 2024, 18:34 IST
Share
Dheerendra Shastri
Dheerendra Shastri

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में धीरेन्द्र शास्त्री युवाओं को 'रग रग हिन्दू मेरा परिचय' विषय पर संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने खुलकर कहा कि देश के 100 करोड़ लोगों में से हमें एक करोड़ कट्टर हिन्दू चाहिए।

Indore : बागेश्वर धाम पीठाधिश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार 30 नवंबर की शाम को रग-रग हिंदू मेरा परिचय पर युवाओं को संबोधित करने के लिए इंदौर पहुंच गए। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में अहम बातें कही। खुलकर कहा कि हमे देश के 100 करोड़ में से एक करोड़ कट्टर हिंदू चाहिए जो अपनी संस्कृति, विरासत को बचाकर रखें, ताकि फिर से हिंदुत्व की पुर्नस्थापना हो।

अब एचआई यानी हिंदुत्व इंटेलीजेंस की जरूरत

पंडित शास्त्री ने कहा कि देश में भेदभाव और छुआछूत से मुक्त क्रांति खड़ी हो रही है। सभी हिंदू एक हो रहे हैं, यूनिट ऑफ पॉवर एकता में ही बल है, हर हाल में हिंदू एक होगा। मैं रग-रग में हिंदू कार्यक्रम के लिए आया हूं. स्वास्थय ठीक नहीं है थकावट है लेकिन हिंदुओं के प्रेम ने खींच लिया। अब देश में एआई (आर्टिफिश्यल इंटेलीजेंसी) के साथ एचआई (हिंदुत्व इंटेलीजेंसी) की जरूरत है, इंटेलुक्चअल हिंदू चाहिए। जब तक हिंदुत्व की स्थापना नहीं होती, हिंदू एक नहीं होगे हम घर-घर जाएंगे, गांव-गांव जाएंगे और पढ़े-लिखे लोगों को जगाएंगे।

लालबाग में हो रहा आयोजन

लालबाग में हिंदू आध्यात्मिक व सेवा संस्थान के पांच दिनी सेवा मेला में बागेशवर धाम पीठाधिश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आ रहे हैं। वह यहां पर रग-रग हिंदू मेरा परिचय पर युवाओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 12 बजे होने की बात कही थी लेकिन छह घंटे देरी से हो रहा है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वहीं आयोजकों ने कहा कि विमान में तकनीकी कारण से कार्यक्रम में देरी हुई और पंडितजी का स्वास्थय भी ठीक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें...

आज ओरछा में सनातन हिंदू एकता यात्रा का समापन, दो लाख लोग जुटेंगे!

धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में रामभद्राचार्य बोले- पंजा खूनी हो गया

विशेष तैयारियां हुई, भारी भीड़

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के चेयरमैन विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, सचिव विनोद बिडला और हिंदू युवा सम्मेलन संयोजक सचिन बघेल और प्रचार प्रमुख जवाहर मंगवानी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। एक हजार स्वंयसेवक मौके पर व्यवस्थाएं संभालेंगे। परिसर के कोने-कोने में एलआईडी लगाई गई है।

अलग-अलग ब्लॉक हैं

परिसर में नौ ब्लाक में बैठक व्यवस्था हुई है। दोपहर 12 बजे होने वाले हिंदू युवा सम्मेलन के लिए लालबाग परिसर के आसपास 13 स्थानों पर पार्किग की व्यवस्था रहेगी। पार्किंग व्यवस्था वैष्णव स्टेडियम, खालसा स्टेडियम, एपीटीसी ग्राउंड, धोबी घाट, दशहरा मैदान, वैष्णव पॉलिटेक्निक, सराफा विद्या निकेतन स्कूल, देवी अहिल्या शिशु विहार स्कूल, माहेश्वरी कॉलेज, शासकीय स्कूल क्रमांक 5 सहित, राजपूत बगीची छत्रीबाग सहित अन्य स्थानों पर की गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • dheerendra shastri
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा