इंदौर आए धीरेंद्र शास्त्री बोले सनातनियों को एक करने के लिए करेंगे पैदल यात्रा, वक्फ बोर्ड की मनमानी नहीं चलेगी
Sanjay Gupta | Sept 15, 2024, 13:02 IST
बागेश्वर धाम पैदल यात्रा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सनातनियों को एक करने के लिए पैदल यात्रा करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वक्फ बोर्ड की मनमानी नहीं चलने देंगे।
बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातनियों को एक करने के लिए जल्द पैदल यात्रा करेंगे। उन्होंने वक्फ बोर्ड को लेकर भी कहा कि कि मनमानी करने वालों की अब नहीं चलेगी, कुछ लोगों ने देश में अति मचा रखी है। दरअसल, यह बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार 15 सितंबर को इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना होने से पहले कही है। इस दौरान उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नजर आए।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से एयरपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि इंदौर आकर अच्छा लगा। सियाराम की जय, बागेश्वर धाम की जय और इंदौरवासियों की भी जय। यहां से उज्जैन जा रहे हैं, जितने भी इंदौर वाले प्रियजन है भगवान बागेश्वर बालाजी उन सभी का मंगल करें। पंडित शास्त्री ने कहा कि अब अति मचाने वालों की भारत में मनमानी नहीं चलेगी।
कब करने वाले हैं
पंडित शास्त्री ने हिंदुओं की एकता के लिए संकल्प लिया हुआ है। बागेश्वर धाम तीर्थ क्षेत्र से ओरछा रामराजा सरकार की नगरी तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 8 दिन की होगी। धीरेंद्र शास्त्री गांव-गांव में रुकेंगे और एकता का संदेश देंगे। वह 21 से 30 नवंबर तक पैदल यात्रा करेंगे, जो भी इस यात्रा में शामिल होंगे उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
21 नवंबर से रामराज की नगरी ओरछा के लिए शुरू होने वाली पैदल यात्रा रोजाना 20 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बागेश्वर सरकार एक बड़ा भगवा केसरिया ध्वज लेकर यात्रा के आगे-आगे चलेंगे और फिर इसे राम राजा सरकार के मंदिर पर विधि विधान के साथ अर्पित करेंगे। यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इसके साथ ही भक्तों को साथ में कंबल, थाली और बिस्तर लेकर चलना होगा। वहीं जितने लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा, उस हिसाब से रोजाना भोजन बनेगा।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बताया था कि बांग्लादेश की स्थिति को देखकर मन बहुत खिन्न हुआ है। आगे के लिए हमें अभी से तैयार होना पड़ेगा, इसलिए सभी सनातनियों को एक करने के लिए यात्रा कर रहे हैं।
यह भी बोले पंडित शास्त्री
कब करने वाले हैं बागेश्वर धाम पैदल यात्रा
हर दिन 20 किमी चलेगी यात्री
बांग्लादेश की हालत देख कर रहे यात्रा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari