पं. प्रदीप मिश्रा नहीं करेंगे कथा, जानें ब्रेन में कैसे आ गई सूजन

Jitendra Shrivastava | Apr 01, 2024, 19:30 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार को नीमच के मनासा में शिवमहापुराण कथा करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर कथा निरस्त कर दी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। आइए बताते हैं क्यों करना पड़ेगा उन्हें आराम...

BHOPAL. पं. प्रदीप मिश्रा नीमच के मनासा में सोमवार, 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक कथा का आयोजन करने वाले थे। इसकी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। 31 मार्च रविवार को शहर में कलश यात्रा भी निकाली गई थी। कथा सुनने पहले ही दिन करीब 50 हजार लोग कथा पंडाल पहुंचे थे, लेकिन पंडित मिश्रा के कथा निरस्त करने की घोषणा के बाद लोग मायूस हो गए।

जब तक डॉक्टर परमिशन नहीं देते कथा नहीं करेंगे

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा निरस्त करने का कारण बताते हुए कहा कि 29 मार्च को आष्टा में महादेव होली खेली गई थी। इस दौरान गुलाल की जगह किसी ने नारियल फेंक दिया था इसके कारण ब्रेन में थोड़ी दिक्कत आ गई। सिर में अंदर की ओर चोट लगने के कारण ब्रेन में सूजन हो गई है। डॉक्टरों ने कहा है कि दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं देना है। जब तक डॉक्टर परमिशन नहीं देते हम कथा नहीं कर सकते। पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार को नीमच के मनासा में शिवमहापुराण कथा करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर कथा निरस्त कर दी।

जो कथाएं आगे भी होंगी वो भी कैंसिल की जाएंगी

पंडित मिश्रा ने कहा कि अगले साल विठलेश सेवा समिति कथा करने के लिए मनासा आएगी। उन्होंने कहा कि आप हमारे दीदी हो, जीजा हो। भाई के दर्द को आप लोग जानते हैं। आप सब लोग यहां पहुंचे, आप सब लोगों को कष्ट हुआ। केवल वचन को निभाना था, इसलिए अस्पताल से छुट्‌टी करवाकर मैं आप लोगों के बीच में आया हूं। पंडित मिश्रा ने कहा कि हमको थोड़ा बहुत भी अच्छा लगता है, तब ही आगे की कथाएं करेंगे, नहीं तो जो कथाएं आगे भी होने वाली थी वो कैंसिल हो जाएंगी।

कथा निरस्त होने का सुनकर महिलाएं रोने लगी

1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक नीमज के मनासा में कथा के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। कथा के पहले दिन 31 मार्च रविवार को शहर में कलश यात्रा भी निकाली गई थी इसमें करीब 50 हजार लोग पहुंचे थे। पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा निरस्त करने की घोषणा के बाद सभी श्रद्धालू मायूस होकर लौटे। कुछ महिलाएं तो रोने भी लगीं। बड़ी संख्या में कथा सुनने आए लोगों के चलते सड़कों पर जाम के हालात भी बन गए। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए सड़कों पर मशक्कत करती नजर आई।

Tags:
  • पं. प्रदीप मिश्रा
  • कथा निरस्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा