पन्ना टाइगर रिजर्व में चार शावकों का जन्म, बाघों का कुनबा बढ़ा, संख्या हुई 90 पार

Ravi Singh | Oct 07, 2024, 20:56 IST
Share
4 cubs born
4 cubs born

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। चारों शावक स्वस्थ हैं। अब पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर इनकी संख्या 90 के पार हो गई है।

पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बार फिर शावकों की किलकारियां गूंजी है। यहां बाघिन पी-141 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। बाघों को देखने आए पर्यटकों ने इसके वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। इसके बाद प्रबंधन ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी खबर है। पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए अनुकूल है।

पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों से गुलजार

पन्ना टाइगर रिजर्व 2008-09 में बाघ विहीन हो चुका था। इसके बाद पुनर्स्थापना कर कान्हा से और पेंच से यहां बाघ बाघिन लाए गए। उचित प्रबंधन और अनुकूल वातावरण के चलते पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई। आज पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों से गुलजार हो रहा है और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

बाघों की संख्या 90 हुई

पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के लिए उपयुक्त है। यहां बाघों की संख्या 90 के पार हो गई है। बाघ पुनर्स्थापना और पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत और कान्हा और पेंच से लाए गए बाघ-बाघिनों के बाद आज पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों से भरा हुआ है। जहां अब पर्यटक बाघों को देख पा रहे हैं, वहीं चारों शावक स्वस्थ हैं।

वन्य जीव और जैव विविधता का महत्व समझाएं

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि बच्चों को शुरू से ही वन, वन्य जीव और जैव विविधता का महत्व समझाया जाना चाहिए। अभिभावकों को चाहिए कि वे उन्हें जैव विविधता संरक्षण की प्रचुरता और आवश्यकता के बारे में जागरूक और संवेदनशील बनाएं। हमारे संविधान में पर्यावरण, वन और वन्य जीव संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश की पहचान तेंदुए, घड़ियाल भी

बाघों के अलावा, प्रदेश में तेंदुआ, मगरमच्छ, चीते, भेड़िये और गिद्धों की संख्या भी सबसे अधिक है। वन एवं वन्य जीवों की अमूल्य धरोहर को संरक्षित कर भावी पीढ़ी को सौंपने में योगदान देना प्रत्येक प्रदेशवासी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का कहना है कि वन्य जीव संरक्षण और कानूनों के प्रति जागरूकता में वन्य जीव सप्ताह की महत्वपूर्ण भूमिका है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Panna News
  • पन्ना
  • Panna Tiger Reserve
  • पन्ना टाइगर रिजर्व
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • शावकों का जन्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा