ऐसे बाबाओं को हम बंदर कहते हैं, धीरेंद्र शास्त्री पर क्यों भड़के सांसद पप्पू यादव ?

Raj Singh | Feb 23, 2025, 13:05 IST
Share
Papu yadav bihar
Papu yadav bihar

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कुंभ मेला, सनातन धर्म और आस्था से जुड़ी टिप्पणी की।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में महाकुंभ को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 60 करोड़ लोग कुंभ स्नान करने पहुंचे हैं और हिंदू पूरी तरह से जाग गए हैं। उनके इस बयान पर बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आपत्ति जताई है।

पप्पू यादव का आरोप, कुंभ की परंपरा से अंजान

दरअसल, शनिवार ( 22 फरवरी ) को बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बागेश्वर धाम के बारे में क्या जानते हैं। जब बागेश्वर का जन्म नहीं हुआ था, तब से कुंभ का आयोजन होता आ रहा है। यह आस्था से जुड़ी बात है, और इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं।
ये भी खबर पढ़ें... बागेश्वर धाम में मोदी रखेंगे कैंसर अस्पताल की नींव, धीरेंद्र शास्त्री बोले- दुआ-दवा दोनों मिलेगी

पप्पू यादव ने बाबाओं को बंदर कहा

पप्पू यादव ने आगे कहा कि ऐसे बाबाओं को हम बंदर कहते हैं, जो गरीबों और पब्लिक के बारे में बेतुकी बातें करते हैं। इनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बागेश्वर धाम के शास्त्री को इस तरह के बयानों के लिए आलोचना की।

कुंभ में पहुंचने वालों की संख्या पर सवाल

सांसद पप्पू यादव ने कुंभ में स्नान करने वाले लोगों की संख्या पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि 60 करोड़ लोग कुंभ में गए हैं, तो यह कैसे मुमकिन है? क्या सभी क्षेत्रों के लोग, जैसे कि दक्षिण भारत, मणिपुर, नागालैंड के लोग, कुंभ में जाते हैं?

ये भी खबर पढ़ें... बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल में मुफ्त इलाज के साथ ही मिलेगी सोलर पार्किंग-शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सुविधा

आस्था और राजनीति का मुद्दा

पप्पू यादव ने कहा कि अंबेडकरवादी लोग इस आडंबर में आस्था नहीं रखते। उनका मानना है कि यह सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक हितों और कुछ बाबाओं के झूठ के कारण सनातन धर्म को बदनाम किया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • छतरपुर
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पप्पू यादव
  • सांसद पप्पू यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा