इंदौर में विदेश में बसे बच्चों के मां-बाप ने बनाया अपना क्लब, समस्याएं साझा कर करेंगे एक-दूसरे की मदद

Chandresh Sharma | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में विदेश में बसे बच्चों के मां-बाप ने बनाया अपना क्लब, समस्याएं साझा कर करेंगे  एक-दूसरे की मदद
इंदौर में विदेश में बसे बच्चों के मां-बाप ने बनाया अपना क्लब, समस्याएं साझा कर करेंगे एक-दूसरे की मदद

इंदौर में सात समंदर पार या विदेशों में बस चुके या वहां रहकर नौकरी या पढ़ाई में व्यस्त बच्चों के माता-पिता इकट्ठा हुए और एक क्लब का गठन किया है। इस क्लब के जरिए ये बूढ़े मां-बाप अपनी समस्याओं को साझा करेंगे,

INDORE. इंदौर में सात समंदर पार या विदेशों में बस चुके या वहां रहकर नौकरी या पढ़ाई में व्यस्त बच्चों के माता-पिता इकट्ठा हुए और एक क्लब का गठन किया है। इस क्लब के जरिए ये बूढ़े मां-बाप अपनी समस्याओं को साझा करेंगे, उनका हल मिलकर ढूंढेंगे और एकदूसरे की हेल्प भी करेंगे। इस क्लब का नाम उन्होंने रेसीडेंसी दिया है। जिसमें 40 परिवारों के 70 माता-पिता शामिल हुए।

सभी एनआरआई पैरेंट्स को करना है शामिल

इस क्लब का संयोजन करने वाले डॉ गिरीश गुप्ता ने बताया कि हमारी इच्छा है कि आगे चलकर इंदौर शहर के ऐसे समस्त माता-पिता को इस क्लब का हिस्सा बनाया जाए, जिनके बेटे एनआरआई हैं। इस दौरान कुछ सदस्यों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं। सुषमा व्यास नाम की बुजुर्ग महिला ने बताया कि वे जब अपने बेटे से मिलने अमेरिका गई हुई थीं तो वहां उनका एक्सीडेंट हो गया था। डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी तो इंडिया का बीमा होने के बावजूद उन्हें क्लेम देने से इनकार कर दिया गया। तब उन्होंने कंपनी के हेडक्वार्टर में बात की, जिसके बाद क्लेम स्वीकृत हुआ था। उन्होंने बताया कि अच्छी कंपनियों का इंश्योरेंस विदेशों में भी प्रभावी होता है।

शादी के रिश्तों पर भी हुई बात

एक बुजुर्ग ने अपने बच्चों की शादी के लिए अमेरिका की ही भारतीय एनजीओ द्वारा दी गई मदद के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भारतीय मैरिज ब्यूरो की हेल्प लेने के बजाय विदेश में ऐसी एनजीओ के माध्यम से भी रिश्ते तलाशे जा सकते हैं।

वसीयत पर भी हुआ मशवरा

इस दौरान डॉ अपूर्व पौराणिक ने विदेश में रह रहे बच्चों को मातृभाषा और संस्कारों के प्रति जागरुक करने और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने के प्रयास पर भी बल दिया। साथ ही वसीयत की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि जिन माता-पिता के बच्चे विदेशों में रह रहे हैं, उन्हें खास तौर पर वसीयत तैयार करके रखना चाहिए। वृद्धाश्रम जैसी सुविधाओं का सहारा लेने और इनके बढ़ते प्रचलन पर सभी ने कहा कि ऐसी सुविधाएं आज की जरूरत हैं।

Tags:
  • Formation of NRI Parents Club
  • Residency Club
  • initiative taken in Indore
  • aim of helping each other
  • NRI के पैरेंट्स का क्लब
  • रेसीडेंसी क्लब का गठन
  • इंदौर में हुई पहल
  • एकदूसरे की मदद का ध्येय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं