PM मोदी कल रखेंगे पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना की आधारशिला
Sandeep Kumar | Dec 16, 2024, 22:44 IST
parvati kalisindh chambal
PM मोदी 17 दिसंबर को पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इससे राजस्थान और एमपी के 32 जिलों फायदा मिलेगा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में बहुप्रतीक्षित 'पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना' की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से मध्यप्रदेश और राजस्थान के 32 जिलों में सिंचाई और पेयजल की समस्या का समाधान होगा। इस मौके पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
इस परियोजना के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच त्रि-स्तरीय अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे। इस समझौते से दोनों राज्यों में जल संकट के स्थायी समाधान की उम्मीद है। राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार के बीच जल बंटवारे को लेकर विवाद था, लेकिन केंद्र सरकार की मध्यस्थता से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के बाद परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग भी उठाई जा रही है।
PM मोदी करेंगे परियोजना की शुरुआत
पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना' से मध्यप्रदेश के 11 जिलों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। राजगढ़, देवास, उज्जैन और इंदौर जैसे जिलों को इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा। इससे राजस्थान के 21 जिलों को जल संकट से राहत मिलेगी और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
मध्यप्रदेश-राजस्थान के बीच त्रिपक्षीय समझौता
FAQ
- पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का उद्देश्य क्या है?
इस परियोजना का उद्देश्य राजस्थान और मध्यप्रदेश के 32 जिलों में सिंचाई और पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान करना है। - इस परियोजना का सबसे अधिक लाभ किसे मिलेगा?
मध्यप्रदेश के 11 जिलों और राजस्थान के 21 जिलों को इस परियोजना से सीधा लाभ मिलेगा। खासतौर पर किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। - इस परियोजना का कार्य कब शुरू होगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर 2024 को जयपुर में इसकी आधारशिला रखेंगे। इसके बाद परियोजना का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। - इस परियोजना में किन-किन नदियों को जोड़ा जाएगा?
इस परियोजना में पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा, ताकि जल आपूर्ति और सिंचाई के लिए पानी मिल सके। - यह परियोजना कितने जिलों को कवर करेगी?
इस परियोजना के तहत मध्यप्रदेश के 11 जिलों और राजस्थान के 21 जिलों को कवर किया जाएगा, जिससे इन जिलों में सिंचाई और पेयजल की सुविधा होगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari