पार्वती सिंचाई परियोजना से 500 करोड़ तक बढ़ेगी किसानों की आय, जलसंसाधन विभाग का दावा

The Sootr | Jun 27, 2025, 17:07 IST
Share
dam under constraction
Photograph: (the sootr)

सुठालिया में पार्वती नदी बांध परियोजना में 1375 करोड़ की लागत से बन रहा बांध अगले साल तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने लगेगा। विशेषज्ञों की राय है कि यह परियोजना इस क्षेत्र के किसानों का आर्थिक कायापलट कर देगी।

MP News : सुठालिया में पार्वती नदी बांध परियोजना के अंतर्गत 1375 करोड़ की लागत से बांध का निर्माण किया जा रहा है। इस बांध का 75 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। इस बांध से अगले साल जुलाई 2026 तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा। इससे इस क्षेत्र के किसानों की आय में 500 करोड़ तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावनाएं जताई जा रही है। यह दावा जलसंसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस बांध परियोजना से 49 हजार 800 हेक्टेयर जमीन सिंचित की जा सकेगी। बांध का निर्माण पूर्ण हो जाने पर किसान साल में तीन फसलें लेने में समक्ष हो जाएंगे। वे कम मुनाफे वाले फसलों की जगह ज्यादा मुनाफे वालीं फसलें बो सकेंगे। बारिश पर निर्भरता घटने से आमदनी में स्थिरता आएगी। आसपास के सभी गांवों की पेयजल की समस्या हल हो जाएगी। इस इलाके में ज्यादा रोजगार का सृजन होगा और जमीनों की कीमतें बढ़ जाएंगी। इसका सीधा लाभ भूमि धारकों को मिलेगा।

174 गांवों के एक लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

इस परियोजना का लाभ 174 गांवों के एक लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। बांध के कारण उन इलाकों में भी भूमिगत जल स्तर बढ़ जाएगा, जहां सिंचाई का पानी उपलब्ध नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और सिंचाई विभाग ने परियोजना की बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक मंजूरियां जल्दी दिलाने के प्रयास किए हैं। उसके नतीजे अब दिखाई दे रहे हैं। तमाम मंजूरियां मिलने के कारण परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और यह अगले साल पूरी हो जाने की संभावना है।

यह खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में नवजातों और प्रसूताओं की मौतों पर चिंता, चौंकाने वाले हैं आंकड़े!

बाबा महाकाल की सवारी में दिखेगा नया रूप, हर सोमवार बदलेगी थीम, दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव

मुश्किल रहा है परियोजना का सफर

सुठालिया-पार्वती बांध परियोजना का निर्माण इस लिहाज से काफी मुश्किल रहा है कि नदी की सतह किनारों के मुकाबले काफी नीची है। यह पहाड़ी और पठारी इलाका है। दोनों किनारों की ओर ऊंचाई से निर्माण सामग्री को नीचे लाना एक कठिन काम है। पार्वती बांध की जल संधारण की वास्तविक क्षमता 187.54 घन मीटर है। यह 25.50 मीटर ऊंचा और 7.5 मीटर चौड़ा है। करीब 4 किमी लंबे इस बांध के 23 ब्लॉक में 20 गेट लगाए जा रहे हैं। इनमें से 16 ब्लॉक में कंक्रीट का काम चल रहा है।

जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ, 75 प्रतिशत काम पूरा

जल संसाधन विभाग के सीई आरडी अहिरवार का कहना है कि यह सिंचाई परियोजना जुलाई 2026 तक पूरी हो जाएगी। अभी पूरी परियोजना के विभिन्न हिस्सों का 65-75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पंप हाउस वन का भी 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जो 22 हजार हेक्टेयर में सिंचाई करेगा। पंप हाउस टू पर भी तेजी से काम चल रहा है।

बांध परियोजना के साथ-साथ प्रेशराइज्ड पाइपलाइन बिछाने का काम भी चल रहा है, ताकि बांध बनते ही खेतों तक पानी की आपूर्ति आरंभ की जा सके। इस परियोजना में बांध निर्माण और प्रेशराइज्ड पाइपलाइन का काम दो अलग-अलग कंपनियां कर रही हैं। बांध निर्माण का कार्य मंतेना इंफ्रासोल कर रही है, वहीं प्रेशराइज्ड पाइपलाइन बिछाने का काम एचईएस सुठालिया जेवी कर रही है। भूमिगत प्रेशराइज्ड पाइपलाइन के जरिए सिंचाई की नई तकनीक इस्तेमाल करने वाला मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है।

यह खबरें भी पढ़ें...

बिजली कनेक्शन के बदले रिश्वत मांगने वाला अफसर ससपेंड, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

एक ही थाने में 5 साल से तैनात पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर, जारी होगी लिस्ट

कैसे बढ़ेगी आमदनी

1. जो किसान अभी केवल मानसून पर आधारित फसल ही ले पा रहे थे, वे अब तीन फसलें ले सकेंगे।
2. एक फसल लेने के मुकाबले तीन फसलें लेने के कारण किसानों की प्रति हेक्टेयर आमदनी में एक लाख रुपए सालाना वृद्धि होने का अनुमान है।
3. पार्वती-सुठालिया परियोजना के बाद इलाके में 49,800 हेक्टेयर का रकबा पूरी तरह सिंचित हो जाएगा और इसमें तीन फसलें ली जा सकेंगी
4. इस तरह सिंचित क्षेत्र के किसानों को करीब 500 करोड़ रुपए सालाना की अतिरिक्त आमदनी होगी

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • मानसून
  • किसान
  • जल संसाधन विभाग
  • पाइपलाइन
  • पार्वती
  • सिंचाई परियोजना
  • सुठालिया परियोजना
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा