बिजली कनेक्शन के बदले रिश्वत मांगने वाला अफसर ससपेंड, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

Harrison Masih | Jun 27, 2025, 15:59 IST
Share
CSPDCL inginier suspended for demanding bribe ACB action the sootr
CSPDCL inginier suspended for demanding bribe ACB action the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। मामला बिजली कनेक्शन से जुड़ा था, जिसमें आवेदक से 15 हजार रूपए की रिश्वत मांगी गई थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। मामला बिजली कनेक्शन से जुड़ा था, जिसमें आवेदक से 15 हजार रूपए की रिश्वत मांगी गई थी।आरोपी इंजीनियर का नाम कृष्ण कुमार गुप्ता है, जो छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) में पदस्थ था। जैसे ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को इस मामले की सूचना मिली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंजीनियर को उसके निजी वाहन में रिश्वत लेते वक्त गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध शराब बेचने वालों से रिश्वत लेने का खुलासा, SP ने कांस्टेबल को किया निलंबित

कैसे हुआ खुलासा?

सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति ने बिजली कनेक्शन के लिए विभाग में आवेदन दिया था। आवेदन के बाद JE कृष्ण कुमार गुप्ता ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जब पीड़ित ने यह रकम जुटा ली, तो वह तय समय पर जेई से मिलने पहुंचा। इसी दौरान ACB ने पहले से जाल बिछा रखा था। जैसे ही जेई ने रिश्वत ली, उसे उसके खुद के वाहन में बैठकर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... स्प्राइट की बोतल में शराब! सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत, प्रधान पाठक निलंबित

क्या कार्रवाई हुई?

घटना के सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल कदम उठाते हुए कृष्ण कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है। साथ ही, निलंबन अवधि के दौरान उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में अटैच किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... बीरगांव CHC में प्रसव के बाद महिला की मौत: डॉक्टर निलंबित, जांच में लापरवाही उजागर

विभाग की प्रतिक्रिया

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि आम लोगों का भरोसा बना रहे।

बिजली कनेक्शन जैसे बुनियादी सुविधा से जुड़े कामों में रिश्वत की मांग आम लोगों को परेशान करती है। लेकिन ACB और विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सख्ती: सिटी कोतवाली प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी निलंबित

बिजली विभाग में रिश्वतखोरी | रिश्वत मांगने वाला इंजिनियर ससपेंड | ACB ने इंजिनियर को पकड़ा | CSPDCL Engineer arrested | Krishna Kumar Gupta | बिलासपुर CSPDCL इंजिनियर ससपेंड

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • बिजली विभाग में रिश्वतखोरी
  • रिश्वत मांगने वाला इंजिनियर ससपेंड
  • ACB ने इंजिनियर को पकड़ा
  • CSPDCL Engineer arrested
  • Krishna Kumar Gupta
  • बिलासपुर CSPDCL इंजिनियर ससपेंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग