स्प्राइट की बोतल में शराब! सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत, प्रधान पाठक निलंबित

Harrison Masih | Published:
Share
head master cought drinking Liquor in school suspended the sootr
head master cought drinking Liquor in school suspended the sootr

छत्तीसगढ़ के डौंडी विकासखंड के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला, चिपरा में स्कूल के प्रधान पाठक सरजूराम ठाकुर को स्प्राइट की बोतल में शराब मिलाकर पीते हुए पकड़ा गया। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में बालोद के डौंडी विकासखंड के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला, चिपरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां स्कूल के प्रधान पाठक सरजूराम ठाकुर को स्प्राइट की बोतल में शराब मिलाकर पीते हुए पकड़ा गया। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को केवल निर्वाह भत्ता मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... बीरगांव CHC में प्रसव के बाद महिला की मौत: डॉक्टर निलंबित, जांच में लापरवाही उजागर

कैसे हुआ खुलासा?

घटना 24 जून 2025 की है, जब कुसुमकसा मंडल के भाजपा नेता स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधान पाठक को कोल्ड ड्रिंक की बोतल से कुछ पीते हुए देखा। बातचीत के दौरान प्रधान पाठक लड़खड़ाते हुए जवाब दे रहे थे, जिससे शक हुआ। जब पास जाकर देखा गया, तो पता चला कि स्प्राइट की बोतल में शराब भरी थी।

भाजपा नेताओं ने तुरंत इसकी शिकायत डौंडी के बीईओ रोहित सिन्हा से की। बीईओ की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में शिक्षक को केवल निर्वाह भत्ता मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सख्ती: सिटी कोतवाली प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी निलंबित

पहले भी कर चुके हैं ऐसा काम

गांव के स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया कि सरजूराम ठाकुर पहले भी शराब पीकर स्कूल आने के लिए बदनाम रहे हैं। यह दूसरी बार है जब उन्हें निलंबित किया गया है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें फिर से उसी स्कूल में पदस्थ किया गया था, जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

छात्राओं से मंगाते थे चिप्स, फिर पीते थे शराब

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शराबी प्रधान पाठक अक्सर छात्राओं को दुकान से चिप्स लाने भेजते, और उसी दौरान बोतल में रखी शराब पीते थे। इस तरह का अनुशासनहीन व्यवहार लड़कियों के स्कूल में बेहद गंभीर चिंता का विषय बन चुका था।

ये खबर भी पढ़ें... अफसरों की मनमानी से सरकार को हुआ नुकसान, दो CMO निलंबित

क्या बोले अधिकारी?

विकासखंड शिक्षा अधिकारी रोहित कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और दोहराए जाने वाले ऐसे मामलों में स्थायी बर्खास्तगी भी हो सकती है।

यह घटना सिर्फ एक अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और नैतिक शिक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। बार-बार गलती दोहराने वाले शिक्षक पर विभाग की सख्ती जरूरी है, ताकि शिक्षा जैसे पवित्र पेशे की गरिमा बनी रहे।

ये खबर भी पढ़ें... कोटा तहसील के पटवारी रेवती रमन सिंह निलंबित, शासकीय भूमि बेचने का आरोप

बालोद प्रधान पाठक निलंबित | स्कूल में शराब पीते मिला प्रधान पाठक | school head master suspended | balod government teacher suspended

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧


Tags:
  • school head master suspended
  • स्प्राइट की बोतल में शराब
  • बालोद प्रधान पाठक निलंबित
  • स्कूल में शराब पीते मिला प्रधान पाठक
  • balod government teacher suspended
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर