पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 20 जुलाई से होगी शुरू, प्रकृति के दीदार कराती है यह ट्रेन
Dolly patil | Jul 19, 2024, 16:52 IST
fser
मध्य प्रदेश की इकलौती पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शनिवार से शुरू होने वाली है। पर्यटकों की डिमांड के बाद रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन के शुरू होने की जानकारी दी है।
पश्चिम रेलवे ( Western Railway ) द्वारा यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन ( Patalpani-Kalakund Heritage Train ) एक बार फिर शुरू की जा रही है।यह ट्रेन 20 जुलाई से हर शनिवार एवं रविवार चलाई जाएगी। अप्रैल में गर्मी के वजह से ट्रेन को कुछ समय के लिए बंद किया गया था।
मध्य प्रदेश के महू ( Mhow ) में पातालपानी-कालाकुंड ( Patalpani Waterfalls ) हेरिटेज ट्रेन ( Heritage Train ) का संचालन दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था। आपको बता दें कि यह ट्रेन सुरंगों और 42 से अधिक पुलों से होकर गुजरती है। ट्रेन से झरनों और पहाड़ों के दृश्य दिखाई देते हैं।
दरअसल गर्मी शुरू होते ही पातालपानी-कालाकुंड का रूट सूखा पड़ जाता है। इसके कारण टूरिस्ट बुकिंग अप्रैल से जून तक घट जाती है। इसलिए इस ट्रेन को बंद किया गया था।
![h f y]()
इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे। आपको बता दें कि इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा।इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265 एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20 प्रति टिकट प्रति व्यक्ति रहेगा।
ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चल कर 1.05 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। इसके बाद वापसी ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 3.34 बजे चल कर 4.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी।
हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड 2 घंटे में पहुंचती है। वापसी में काला कुंड से पातालपानी तक आने में ट्रेन को एक घंटा लगता है। ट्रेन काला कुंड पहुंचने के बाद वहां लाेगाें को घूमने के दौरान करीब दो घंटा खड़ी रहेगी। इस दौरान यात्री कालाकुंड के झरने और पहाड़ों की सैर कर सकेंगे।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कब शुरू हुई थी ट्रेन
इस कारण बंद हुई थी ट्रेन
h f y
कितना होगा टिकट का प्राइस
किस समय चलेगी ट्रेन
हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड 2 घंटे में पहुंचती है। वापसी में काला कुंड से पातालपानी तक आने में ट्रेन को एक घंटा लगता है। ट्रेन काला कुंड पहुंचने के बाद वहां लाेगाें को घूमने के दौरान करीब दो घंटा खड़ी रहेगी। इस दौरान यात्री कालाकुंड के झरने और पहाड़ों की सैर कर सकेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman