पटवारी ने राजस्व के काम में मांगी 3 लाख की रिश्वत, EOW ने रंगे हाथ पकड़ा
Sanjay Gupta | Feb 23, 2025, 10:45 IST
thesootr
पीथमपुर में कार्यरत पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, पटवारी इससे पहले एक लाख रुपए की रिश्वत ले चुका था।
मप्र में राजस्व के काम में पटवारियों का भ्रष्टाचार नासूर बनता जा रहा है। हजारों की जगह अब बात छोटे से कामों के लिए भी लाख रुपए से शुरू हो रही है। ऐसे ही एक मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यूइंदौर ने शिकायत पर कार्रवाई की और पीथमपुर के पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को रंगे हाथ पकड़ा। मामला 3 लाख रुपए की रिश्वत का है। अब इसमें ईओडब्ल्यू अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पीथमपुर में तैनात पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। वहीं पटवारी पहले भी एक लाख रुपए की रिश्वत ले चुका था। काम के लिए उसने बाणगंगा इंदौर निवासी देवेंद्र नरवरिया और कैलाश नरवरिया से तीन लाख रुपए मांगे थे। फरियादियों ने 21 फरवरी 2025 को EOW में शिकायत करवा दी।
खबर यह भी...
1 लाख रुपए ले चुका, फिर 1 लाख लेते पकड़ा
यह था जमीन का मामला
फरियादियों ने बताया कि उनकी मां और मामा की पीथमपुर में जमीन है। इसका बंटवारा आवेदन तहसीलदार के पास लगा हुआ था। इस मामले में पटवारी को मौका मुआयना रिपोर्ट लगाना था। इसके लिए पटवारी प्रशांत ने 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी पहले ही एक लाख रुपए ले चुका था और इसके बाद भी काम के लिए दूसरी किस्त मांग रहा था। पटवारी ने उन्हें पीथमपुर के हाउसिंग चौराहा स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास बुलाया और अपनी गाड़ी में एक लाख रुपए लिए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(सी) के तहत केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई में एक डीएसपी, 4 निरीक्षक समेत 8 अन्य सदस्य शामिल थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari