mhow police indore
SI पर पीटने, सोने की चेन लूटने और रिश्वत मांगने का आरोप, SP बोलीं- ऐसा कुछ नहीं हुआ, जांच जारी
The Sootr | Published:
एसपी इंदौर ग्रामीण हितिका वासल।
इंदौर में एक दूध डेयरी संचालक ने महू थाना पुलिस पर मारपीट, लूट और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने थाने में पूछताछ के नाम पर मारपीट की और सोने की चेन लूट ली। हालांकि एसपी का कहना है कि आरोप निराधार हैं।
INDORE. इंदौर में महू थाना पुलिस पर एक दूध डेयरी संचालक ने मारपीट और लूट के साथ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मामले में दूध डेयरी संचालक ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी की है। वहीं, मामले में एसपी का कहना है कि पुलिस ऐसा कुछ नहीं करती है। जो आरोप लगाए गए हैं उसकी जांच करवा रहे हैं।
महू के मो. जुबेर नामक व्यक्ति ने इंदौर ग्रामीण एसपी और एसडीओपी महू को लिखित में शिकायत की है। उसने आरोप लगाए हैं कि उसके भाई मो. अतीक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज हुआ था। उस मामले में दूसरे पक्ष ने मो. जुबेर के खिलाफ भी झूठी रिपोर्ट लिखवाते हुए उसका नाम भी सह आरोपी के तौर पर लिखवा दिया था। उसी मामले में पुलिस जवान उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर गए थे।
ये खबर भी पढ़ें...
महापौर की वकालत BJP विधायक भीमावद के आई काम, हुकुम सिंह कराड़ा की याचिका खारिज
मो. जुबेर ने आरोप लगाया है कि 16 फरवरी 2025 को महू थाने के सब इंस्पेक्टर संदीप अखाड़िया, प्रधान आरक्षक सुमित सेमवाल अन्य पुलिस जवानों के साथ बंडा बस्ती स्थित उसके घर पहुंचे। यहां पर उसके साथ मारपीट की और उसके बाल पकड़कर खींचा गया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए उसे उसके गले से सोने की चेन खींचकर अपने पास रख ली। इसके बाद दोनों पुलिस जवानों ने आरोपी के परिजनों से 50 हजार रुपए की मांग करते हुए कहा कि अगर रुपए नहीं देंगे तो अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर बंद कर देंगे। इससे घबराए परिजनों ने 30 हजार रुपए पुलिस जवानों को दिए, तब शाम को उसे छोड़ा गया।
![mhow police indore]()
ये खबर भी पढ़ें...
जीतू जाटव कांड के पीड़ित कालरा मुश्किल में, जाति प्रमाण पत्र पर 3 मार्च तक होगा फैसला
इस शिकायत पर एसपी इंदौर ग्रामीण हितिका वासल का कहना है कि जिस व्यक्ति ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं वही स्वयं आदतन अपराधी है। उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। उसके पुराने अपराधों को भी खंगाला जा रहा है। वहीं, पुलिस जवानों से भी बात की जा रही है और मामले की पूरी जांच की जाएगी। जिस तरह के गंभीर आरोप पुलिस पर लगाए गए हैं प्रथम दृष्टया वह निराधार दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ऐसा कुछ नहीं करती है, जैसा कि उसमें बताया गया है। जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर कैमरे भी लगे हुए हैं। उन्हें भी देखा जा रहा है। असल में वह स्वयं के बचाव में यह सब बातें कह रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
स्पोर्ट्स टीचर 3 महीने से छात्राओं से कर रहा था बैड टच, सब्र का बांध टूटने पर पीटा और कपड़े फाड़े
Smart Meter पर बढ़ा विवाद, स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस से लुट रहे बिजली उपभोक्ता
जानें क्या है पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
महापौर की वकालत BJP विधायक भीमावद के आई काम, हुकुम सिंह कराड़ा की याचिका खारिज
बाल पकड़कर खींचा और सोने की चेन रख ली
ये खबर भी पढ़ें...
जीतू जाटव कांड के पीड़ित कालरा मुश्किल में, जाति प्रमाण पत्र पर 3 मार्च तक होगा फैसला
पुलिस ऐसा कुछ नहीं करती....
ये खबर भी पढ़ें...
स्पोर्ट्स टीचर 3 महीने से छात्राओं से कर रहा था बैड टच, सब्र का बांध टूटने पर पीटा और कपड़े फाड़े
Smart Meter पर बढ़ा विवाद, स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस से लुट रहे बिजली उपभोक्ता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari