कानून व्यवस्था पर जीतू पटवारी ने उठाए कई गंभीर सवाल, सीएम मोहन यादव को लेकर कह दी बड़ी बात
Vikram Jain | Jan 20, 2024, 18:08 IST
कानून व्यवस्था पर जीतू पटवारी ने उठाए कई गंभीर सवाल, सीएम मोहन यादव को लेकर कह दी बड़ी बात
कानून-व्यवस्था को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम मोहन से कई गंभीर सवाल पूछे है।
BHOPAL. सिवनी और छिंदवाड़ा में पुलिसकर्मियों की हत्या और प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने मोहन सरकार पर हमला बोला। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपराधों और कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को मौन बताते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं जीतू पटवारी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम बताया है।
आपके मौन-व्रत से बढ़ रही मुसीबत
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पोस्ट पर लिखा कि मुख्यमंत्री जी, पिछले दो दिन का ही अनुपात निकाला जाए, तो प्रतिदिन ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी की हत्या हो रही है! अपराधियों के हौसले बुलंद हैं! लेकिन, आप मौन हैं! मध्य प्रदेश में रोजगार के लिए सरेआम बेटी की आबरू मांगी जा रही है! लेकिन, आप मौन हैं! मोदी की गारंटी वाले वादे के बाद लाड़ली बहनें 3 हजार रुपए प्रतिमाह की मांग कर रही हैं! लेकिन, आप मौन हैं! पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के प्रतिमाह 1 लाख नौकरियां के वादे पर युवा जवाब मांग रहे हैं! लेकिन, आप मौन हैं! महिलाओं को महंगाई से निजात दिलाने के लिए 450 रुपए रुपए में सिलेंडर देने का वादा बीजेपी ने ही किया था! महिलाएं उम्मीद लगाए बैठी हैं! लेकिन, आप मौन हैं! डॉ. मोहन यादव जी मोहन ही बने रहें, मौन में न रहें! क्योंकि, आपका मौन-व्रत अब मध्यप्रदेश की मुसीबत बढ़ा रहा है!
![WhatsApp Image 2024-01-20 at 18.08.16.jpeg]()
पुलिस पर हमले के मामले में सरकार पर साधा निशाना
सिवनी और छिंदवाड़ा में पुलिस पर हमले की घटना पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव की सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बता दे कि मध्यप्रदेश में दो दिन में पुलिस पर हमले की बड़ी वारदात हुईं, सिवनी और छिंदवाड़ा में ये घटनाएं हुईं। छिंदवाड़ा में अपराधियों ने बोलेरो से कुचलकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी, वहीं सिवनी में हेड कांस्टेबल को गोली मार दी थी। इसमें दो मामलों में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिसकर्मी शहीद हुए। हालांकि सीएम मोहन यादव ने दोनों पुलिसकर्मियों को शहीद का दर्जा देकर परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की राशि देने का ऐलान किया है।
अयोध्या में राजनीतिक कार्यक्रम: पटवारी
वहीं जीतू पटवारी ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम बताया है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि 22 जनवरी का कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। जो सचमुच धर्म को मानते हैं, वे अपने जीवन में धर्म का प्रयोग करते हैं, मैं अपने धर्म का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करता हूं, मैं अपने धर्म के सिद्धांतों पर जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 18.08.16.jpeg

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari