मप्र विधानसभा चुनाव के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ जारी करेंगे वचन पत्र, 104 पन्नों में 1500 से ज्यादा हो सकते हैं वादे

Jitendra Shrivastava | Oct 16, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ जारी करेंगे वचन पत्र, 104 पन्नों में 1500 से ज्यादा हो सकते हैं वादे
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ जारी करेंगे वचन पत्र, 104 पन्नों में 1500 से ज्यादा हो सकते हैं वादे

पीसीसी चीफ कमलनाथ रविंद्र भवन में दोपहर 12 बजे वचनपत्र जारी करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस वचन पत्र को बनाने में 8 माह का समय लगा है।

BHOPAL. मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब कांग्रेस 17 अक्टूबर अपना वचनपत्र जारी करने जा रही है। पीसीसी चीफ कमलनाथ रविंद्र भवन में दोपहर 12 बजे वचनपत्र जारी करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस वचन पत्र को बनाने में 8 माह का समय लगा है। बताया जा रहा है कि 104 पन्नों के वचन पत्र में 1500 से ज्यादा वादे किए गए हैं।

इन पर ज्यादा फोकस

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में सबसे अधिक फोकस महिलाओं, युवाओं, ओबीसी और किसानों पर किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से प्रियदर्शिनी नाम से वचनपत्र तैयार किया है। वहीं केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को टक्कर देने के लिए कांग्रेस चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लेकर आ सकती है। इसमें 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा हो सकता है। राजस्थान सरकार पहले से ही ऐसी योजना चला रही है।

ऐसे तैयार हुआ वचनपत्र

कांग्रेस ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में वचनपत्र समिति बनाई थी। वचनपत्र का मसौदा बनाने में 25 कांग्रेस नेताओं सहित तीन रिटायर्ड आईएएस अफसरों ने भूमिका निभाई। वचनपत्र में महिलाओं पर ज्यादा फोकस करने की वजह महिला वोटर्स की संख्या 2 करोड़ 72 लाख होना है।

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Kamal Nath will issue promissory note
  • there may be more than 1500 promises
  • कमलनाथ जारी करेंगे वचन पत्र
  • 1500 से ज्यादा हो सकते हैं वादे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा