पेंच बांध प्रभावित हजारों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शुरू किया जल सत्याग्रह, प्रदेश सरकार से नहीं मिल रही मदद, किसान परेशान

The Sootr | Sept 24, 2023, 24:00 IST
Share
पेंच बांध प्रभावित हजारों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शुरू किया जल सत्याग्रह, प्रदेश सरकार से नहीं मिल रही मदद, किसान परेशान
पेंच बांध प्रभावित हजारों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर शुरू किया जल सत्याग्रह, प्रदेश सरकार से नहीं मिल रही मदद, किसान परेशान

छिन्दवाड़ा की चौरई तहसील की ग्राम पंचायत केवलारी में पेंच बांध प्रभावित किसान संगठन ने जल सत्याग्रह आंदोलन किया

CHHINDWARA. छिन्दवाड़ा की चौरई तहसील की ग्राम पंचायत केवलारी में पेंच बांध प्रभावित किसान संगठन ने जल सत्याग्रह आंदोलन किया। शासन- प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी जब अन्नदाता की सुनवाई नहीं हुई तो हताश किसानों और उनके परिवार के सदस्यों ने जल सत्याग्रह का रास्ता अख्तियार किया।

NDRF की टीम भी मौजूद रही

पेंच बांध प्रभावित किसान संगठन ने ग्राम केवलारी में किसानों का जल सत्याग्रह आंदोलन रखा, जो सुबह करीब आठ बजे से शुरू हो चुका था। जहां किसान सहित भारी संख्या में महिलाओं ने 4-5 घंटे पानी के अंदर डूबकर आंदोलन करते रहे। आंदोलन स्थल पर भारी पुलिस प्रशासन सहित NDRF की टीम भी मौजूद रही। शिव पटेल ने बताया कि पेंच परियोजना के अंर्तगत माचागोरा बांध में जलाशय होने के कारण आसपास के 31 ग्राम प्रभावित हो गए हैं। जिनकी आवादी के हिसाब से अगर देखा जाए तो सिर्फ 4 ग्राम भुतेरा, धनोरा,भूला, बाराहबिहारी पूरी तरह जलमग्न हैं।14 ग्राम आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं और 13 ग्रामों की मात्र भूमि प्रभावित हुई है। ग्राम के किसान और सरपंच संघ जिलाध्यक्ष परसराम वर्मा जी, मूलचंद साहू और राजकुमार वर्मा सहित अन्य किसानों ने बताया कि जलाशय निर्माण के दौरान आसपास के लगभग 2500 परिवार प्रभावित हुए थे।

बांध प्रभावित किसानों की कुछ मुख्य मांगे इस तरह है:

  • भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार चार गुना मुआवजा प्रदान किया जाए।
  • सरदार सरोवर बांध की तर्ज पर विशेष पैकेज दिया जाए।
  • शासन द्वारा बसाए गए पुनर्वास को पुनःअर्जन कर शहर के किनारे विस्थापित किया जाए।
  • मत्स्य पालन और मछली का ठेका प्रभावित ग्रामों की समिति और मछुआरों को दिया जाए।
  • जिन किसानों के विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन के भू-अर्जन प्रकरण लंबित है उन सभी अपीलीय प्रकरणों को वापिस लेकर फरियादी किसानों को मुआवजा दिया जाए।
  • जिला कलेक्टर स्तर की समस्या को प्रभावित किसानों के जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर तत्काल निराकरण किया जाए।
  • थर्मल पावर के लिए अडानी द्वारा ली गई जमीन को किसानों को स्वामित्व किया जाए।


पेंच बांध प्रभावित किसान परिवारों ने अपनी इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

Tags:
  • Water Satyagraha Movement
  • Water Satyagraha Movement in Chhindwara
  • Farmers did Water Satyagraha in Chhindwara
  • Satyagraha of Pench Dam affected farmers organization
  • जल सत्याग्रह आंदोलन
  • छिन्दवाड़ा में जल सत्याग्रह आंदोलन
  • छिन्दवाड़ा में किसानों ने किया जल सत्याग्रह
  • पेंच बांध प्रभावित किसान संगठन का सत्याग्रह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा