18 घंटे बाद शव मिला पीपुल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर का शव, दोस्तों संग गए थे पिकनिक मनाने
Amresh Kushwaha | Updated:
वाटरफॉल में डूबने से डॉक्टर की मौत
शाहगंज के दिगंबर जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए भोपाल के डॉक्टर का शव मिल गया है। डॉक्टर की नहाते समय पानी में डूबने से मौत हो गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार सुबह पूरा हुआ।
नफीस खान @ Sehore
सीहोर जिले के शाहगंज में दिगंबर जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए भोपाल के डॉक्टर का शव मिल गया है। वह रविवार 8 सितम्बर को नहाते समय पानी में डूब गए थे। उनके चार साथी सुरक्षित हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार सुबह 9:25 बजे पूरा हुआ। डॉ. अय्यर भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में काम करते थे।
शाहगंज के दिगंबर जलप्रपात में रविवार 8 सितम्बर को पिकनिक मनाने गए भोपाल के डॉक्टर का शव मिल गया है। रविवार देर रात को अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था। सोमवार सुबह पुलिस और SDERF ने दोबारा उनकी तलाश शुरू की थी। SDOP शशांक गुर्जर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 9:25 बजे पूरा हुआ।
शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि पीपुल्स अस्पताल के डॉ. अश्विन कृष्णन अय्यर (28), अपने साथी डॉक्टर आयुष, कौशिकी, अभिषेक और आकांक्षा के साथ दिगंबर झरने पर पिकनिक मनाने आए थे। नहाते समय डॉ. अय्यर पानी में डूब गए। उनके चार साथी सुरक्षित हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
बुधनी एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि वाटर फॉल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। इन लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका भी था। ये नहीं माने और किसी दूसरे रास्ते से होकर वाटर फॉल पहुंच गए। यहां नहाते समय हादसा हो गया।
दिगंबर वाटर फॉल सीहोर जिले में रातापानी जंगल के आखिरी छोर पर है। भोपाल से इसकी दूरी करीब 90 किलोमीटर और सीहोर जिला मुख्यालय से करीब 125 किलोमीटर है।
यह झरना विंध्याचल पर्वत शृंखला के घने जंगलों में है। यहां करीब 80 फीट ऊंचाई से पानी नीचे की ओर गिरता है। ऊंचाई से गिरते झरने का पानी दूधिया नजर आता है। लोग झरने की खूबसूरती को देखने और प्रकृति का आनंद लेने यहां पहुंचते हैं।
सीहोर जिले के शाहगंज में दिगंबर जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए भोपाल के डॉक्टर का शव मिल गया है। वह रविवार 8 सितम्बर को नहाते समय पानी में डूब गए थे। उनके चार साथी सुरक्षित हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार सुबह 9:25 बजे पूरा हुआ। डॉ. अय्यर भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में काम करते थे।
जानें क्या है पूरा मामला...
नहाते समय पानी में डूबे डॉ. अय्यर
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
सुरक्षाकर्मियों ने रोका, लेकिन नहीं माने
80 फीट ऊंचाई से गिरता है पानी
यह झरना विंध्याचल पर्वत शृंखला के घने जंगलों में है। यहां करीब 80 फीट ऊंचाई से पानी नीचे की ओर गिरता है। ऊंचाई से गिरते झरने का पानी दूधिया नजर आता है। लोग झरने की खूबसूरती को देखने और प्रकृति का आनंद लेने यहां पहुंचते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel