ग्वालियर के डबरा की बाढ़ में फंसे लोग हेलीकॉप्टर के जरिए होंगे एयरलिफ्ट, सीएम मोहन यादव कर रहे मॉनिटरिंग
Sandeep Kumar | Sept 12, 2024, 21:29 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-12T211938.264
ग्वालियर जिले में हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई जल भराव की स्थिति पर मुख्यमंत्री मोहन यादव नजर रख रहे हैं। उन्होंने जल भराव से प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
एमपी के ग्वालियर जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। तमाम इलाकों में करीब 250 लोग फंसे हुए हैं। इनके लिए हेलीकॉप्टर सहित एनडीआरएफ ( NDRF ) का दल हैदराबाद से ग्वालियर बुलाया गया है। डबरा तहसील के ग्राम सेंकरा और डबरा कस्बे में चारों ओर जल भराव होने से फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जाएगा। हैदराबाद से वायुसेना ( Hyderabad to Air Force ) के विशेष विमान से एनडीआरएफ ( NDRF ) का 60 सदस्यीय दल ग्वालियर के लिए रवाना हो गया है। ग्वालियर विमान तल से यह दल दो टीमों में बंटकर हेलीकॉप्टर ( helicopter ) द्वारा लोगों को एयरलिफ्ट ( airlifted ) कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम करेगा।
ग्वालियर जिले में हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई जल भराव की स्थिति पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav ) नजर रख रहे हैं। उन्होंने जल भराव से प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश जिला प्रशासन ( district administration ) को दिए हैं। प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाएं जा रहे हैं। इधर सीएम डॉ.मोहन यादव (Mohan Yadav ) ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा, टीकमगढ़ जिले में अतिवृष्टि के कारण नदियां उफान पर हैं। बाढ़ में फंसे दो लोगों को सकुशल रेस्क्यू (safe rescue ) कर लिया गया है। उन्होंने वीडियो कॉल से बाढ़ में फंसे दोनों लोगों से उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम ने कहा, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर( helicopter ) भी टापू पर पहुंच नहीं पा रहा था, ऐसी परिस्थिति में भी राहत व बचाव दल ने नाव के माध्यम से रेस्क्यू को सफल किया।
जिले में बाढ़ के कारण अलग अलग स्थानों पर 250 लोग फंसे हैं। फिलहाल रात होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया है। सुबह फिर रेस्क्यू शुरू होगा। आपको बताते चले कि डबरा में 110 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं टीकमगढ़ में 3 लोगों का रेस्क्यू कर किया गया है।
ग्वालियर कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस, नगरीय निकायों की टीमों ने बुधवार की रात मैदान में मौजूद रहकर बचाव कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने बताया जिले के ग्रामीण अंचल में विभिन्न स्थानों से इन टीमों ने एसडीआरएफ के सहयोग से लगभग 325 लोगों को सुरक्षित रूप बाहर निकालकर राहत कैंपों में पहुंचाया गया है।
CM मोहन यादव कर रहे मॉनिटरिंग
ग्वालियर में अब भी 250 लोग
अब तक इतने लोगों का रेस्क्यू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari