मेडिकल प्री नर्सिंग सिलेक्शन 2022-23 परिणाम घोषित करने वाली दायर याचिका खारिज
Neel Tiwari | Sept 12, 2024, 16:35 IST
jbp highcourt
जबलपुर हाईकोर्ट में प्री नर्सिंग परीक्षा परिणाम 2022 के लिए दायर की गई याचिका खारिज कर दी गई है। इस रिजल्ट पर हाईकोर्ट के द्वारा पहले से ही स्टे लगा हुआ है।
सिवनी निवासी नर्सिंग छात्रा आकांक्षा साहू ने सत्र 2022-23 में हुए प्री नर्सिंग सिलेक्शन की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के परिणाम को घोषित करने के लिए आकांक्षा ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गुरुवार 12 सितंबर को इस मामले की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ में हुई। पिछले मामले की सुनवाई पूरी होने तक नर्सिंग छात्रों को साल 2022 के परीक्षा परिणाम के लिए इंतजार करना होगा।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
हाईकोर्ट में हुई पिछली सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी और मेडिकल काउंसिल की ओर से कोई पक्ष न आने के कारण कोर्ट ने उन्हें उपस्थित होने के लिए आदेशित किया था। आदेश के अनुसार मेडिकल काउंसिल की सेक्रेटरी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के समक्ष पेश हुई। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को या बताया कि इस मामले में पहले से ही स्थगन आदेश मिला हुआ है इसलिए विश्वविद्यालय के द्वारा यह परिणाम घोषित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने सुनवाई के बाद यह कहा कि इस मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट के द्वारा स्टे आर्डर दिया जा चुका है। एक जनहित याचिका जबलपुर हाईकोर्ट में भी लंबित है। तो इस मामले में अदालत के आदेश के विरुद्ध आदेश जारी नहीं किया जा सकता और हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार ही अभी इस परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किये जा सकते। इसके साथ ही कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।
शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए पीईबी द्वारा सत्र 2022-2023 के लिए 2023 में परीक्षा ली गई थी। लगभग 66 हजार स्टूडेंट्स ने प्रवेश परीक्षा दी थी। लेकिन 1 साल बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए, जिस वजह से छात्र-छात्रों को कॉलेज में प्रवेश के लिए अभी तक इंतजार करना पड़ रहा है।परिणामों की घोषणा में हुई देरी से परेशान छात्र-छात्राओं ने भोपाल सहित कई जगहों पर प्रदर्शन भी किया है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
मामला लंबित होने के कारण खारिज हुई याचिका
66 हजार स्टूडेंट्स ने दी थी प्रवेश परीक्षा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari