MP में पेट्रोल-डीजल वाले इन वाहनों पर लगेगा बैन, इस दिन से नहीं मिलेगा फ्यूल
Rohit Sahu | Published:
petrol diesal
मध्य प्रदेश में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को रोकने के लिए सरकार ने 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर सख्ती की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब इन व्हीकल्स को Petrol-Diesel नहीं मिलेगा।
मध्य प्रदेश में एयर पॉल्यूशन (Air Pollution) तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर और सिंगरौली में हालात खराब हो चुके हैं। यहां का एक्यूआई (Air Quality Index) 400 के पार चला जाता है, जो बेहद खतरनाक है। इसी वजह से राज्य सरकार ने 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर रोक लगाने का फैसला किया है।
राज्य में महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पुरानी गाड़ियां लाकर बेची जा रही हैं। इनकी सही से जांच नहीं होती, जिससे ये वाहन धुआं छोड़ते हैं और प्रदूषण बढ़ाते हैं। खासकर ठंड के मौसम में जब हवा में नमी होती है, तो धुएं के कण नीचे रहकर सांस की बीमारियों (Respiratory Diseases) का कारण बनते हैं।
यह भी पढ़ें: एमपी में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स, VAT लगाने वाला पांचवां राज्य
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, ये है उनका पूरा कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को AQI सुधारने के लिए निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में यह भी शामिल है कि जो 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी हैं उन्हें पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि परिवहन और पर्यावरण विभाग इस नियम को सख्ती से लागू करे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल, ग्वालियर, सिंगरौली और जबलपुर समेत एयर पॉल्यूशन से प्रभावित शहरों के लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिन शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, वहां सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु गुणवत्ता कार्यक्रम की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी राज्य स्तरीय योजना बनाई जाएगी। इस योजना में एक्यूआई 100 या उससे अधिक वाले शहरों को शामिल किया जाएगा और इन पर नए सिरे से काम किया जाएगा।
दिल्ली में एयर पॉल्यूशन को कम करने के लिए यह मॉडल लागू किया गया है। इसके तहत 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को पेट्रोल नहीं मिलेगा और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को डीजल नहीं मिलेगा। इस कदम का उद्देश्य पुराने वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुएं को रोककर हवा की गुणवत्ता में सुधार करना है। अब मध्य प्रदेश भी इसी मॉडल को अपनाने की तैयारी कर रहा है ताकि बढ़ते एयर पॉल्यूशन पर नियंत्रण पाया जा सके।
पुरानी गाड़ियां और खराब सड़कें
यह भी पढ़ें: एमपी में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स, VAT लगाने वाला पांचवां राज्य
कैसे लागू होगा नया नियम?
मुख्यमंत्री ने परिवहन और पर्यावरण विभाग को निर्देश दिए हैं कि 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को डीजल देने पर रोक लगाई जाए। यह दिल्ली मॉडल (Delhi Model) की तर्ज पर लागू किया जाएगा, जहां यह नियम 1 अप्रैल से लागू हो रहा है।
इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
इन शहरों के लिए लागू होगा नियम
दिल्ली मॉडल क्यों
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav