एमपी में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स, VAT लगाने वाला पांचवां राज्य

Manish Kumar | Published:
Share
mp-petrol-diesel-tax
mp-petrol-diesel-tax

मध्य प्रदेश देश का पांचवां सबसे महंगा राज्य बन गया है, जहां पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लगाया जा रहा है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के बाद, एमपी में वैट के ऊपर भी अतिरिक्त सेस वसूला जा रहा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर भारी असर डाला है। देशभर में सबसे ज्यादा टैक्स वसूलने वाले राज्यों में एमपी पांचवें स्थान पर है। यहां पेट्रोल और डीजल पर वैट के साथ-साथ एक्स्ट्रा सेस भी वसूला जा रहा है। इससे ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं और जनता परेशान हो रही है।

लोकसभा में पेश की गई जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाया जाता है। वहीं, अंडमान-निकोबार में सबसे कम टैक्स वसूला जाता है।

यह खबर भी पढ़ें... बिना थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के वाहन को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स, जानिए पूरा मामला

लोकसभा में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश देश का पांचवां सबसे महंगा राज्य बन गया है, जहां पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के बाद एमपी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 29% वैट, 2.5 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त वैट और 1% सेस लगाया जाता है। वहीं, डीजल पर 19% वैट, 1.5 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त वैट और 1% सेस वसूला जाता है। इस तरह से प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं और जनता की जेब पर महंगाई का भार पड़ रहा है।

यह खबर भी पढ़ें... नर्मदा वैली के क्षेत्र में खुदेंगे तेल के कुएं, होगा करोड़ों का निवेश

यहां लगता है सबसे कम टैक्स

अगर पूरे देश में पेट्रोल-डीजल पर सबसे कम टैक्स की बात करें, तो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सिर्फ 1% टैक्स लगता है। लक्षद्वीप में 10% वैट, दादर और नागर हवेली एवं दमन-दीव में पेट्रोल पर 12.75% और डीजल पर 13.50% वैट वसूला जाता है।

मध्य प्रदेश में डीजल के दामों में हल्की गिरावट, लेकिन नाकाफी

मध्य प्रदेश में बीते 10 दिनों में डीजल की औसत कीमत 92.69 रुपए प्रति लीटर रही है। बता दें कि बीते महीने की तुलना में डीजल के दामों में कुल मिलाकर मात्र 0.05% की गिरावट आई है, जो राहत के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरा जैसी बात साबित हो रही है।

यह खबर भी पढ़ें... बजट 2025 : घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! वित्तमंत्री से टैक्स राहत और सस्ते घरों की उम्मीद

विपक्ष दलों का सरकार पर महंगाई को लेकर हमला

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रदेश में विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा है। विपक्षी दलों का कहना है कि राज्य सरकार अतिरिक्त टैक्स और सेस वसूलकर जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। आम लोगों को राहत देने के बजाय टैक्स बढ़ाया जा रहा है, जिससे महंगाई और अधिक बढ़ गई है।

यह खबर भी पढ़ें... पेट्रोल-डीजल कारों पर बढ़ेगा टैक्स, ईवी पर सब्सिडी और पार्किंग फ्री

    MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा

    By Arohi Raj

    MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
    पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

    By Jyoti Mahender Bhardwaj

    पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
    साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

    By Aman Vaishnav

    साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
    सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

    By Arohi Raj

    सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
    सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

    By Aman Vaishnav

    सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
    शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

    By Aman Vaishnav

    शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
    न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

    By Aman Vaishnav

    न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब