MP में अनोखे पेट्रोल पंप का शुभारंभ, यहां कैदी भरेंगे आपकी गाड़ी में फ्यूल, ऐसा है पूरा प्लान
Vikram Jain | Aug 27, 2024, 12:14 IST
Petrol pump opened in Central Jail in Bhopal
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अनोखे पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया। यहां आपकी गाड़ी में पेट्रोल और डीजल भरने का काम जेल के कैदी करेंगे। ऐसा है पूरा प्लान
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अनोखा पेट्रोल पंप शुरू किया गया है। इस पेट्रोल पंप पर जेल बंदी आपके वाहन में पेट्रोल और डीजल डालने का काम करेंगे। आपको ये जानकार हैरानी होगी लेकिन कैदियों के हाथों में फ्यूल पंप का नोजल देने की पहल भोपाल जेल प्रबंधन ने की है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैदियों द्वारा संचालित शहर के पहले पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया है। इस पंप पर ओपन जेल के बंदी फ्यूल रिफिलिंग का काम देखेंगे। जबकि पंप के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी प्रहरियों के हाथों में होगी। जेल बंदियों और प्रहरियों को पेट्रोल पंप चलाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।
बता दें कि भोपाल केंद्रीय जेल के मुख्य गेट के सामने जेल विभाग की जमीन पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल पंप शुरू किया गया है। इस अनोखे पेट्रोल पंप को चलाने के लिए बकायदा कंपनी की तरफ से कैदियों को ट्रेनिंग भी गई है। एचपी कंपनी पंप के लिए पेट्रोल और डीजल लोन उपलब्ध कराएगी। इस पंप पर अन्य पेट्रोल पंप की तरह सभी सुविधाएं रहेंगी।
केंद्रीय जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि इस पेट्रोल पंप पर हर शिफ्ट में 9 कैदी काम करेंगे। यह पंप 3 शिफ्ट में 24 घंटे संचालित होगा। पंप पर 30 बंदियों को काम दिया जाएगा। साथ ही कंपनी इन्हें 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी भी देगी। इस पंप पर काम करने के लिए के जेल में अच्छे आचरण वाले बंदियों के रखा गया है। आगे रिहा हो चुके कैदियों को काम देने की योजना है।
सीएम मोहन ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन
कैदी करेंगे पेट्रोल पंप पर काम
हर दिन कमाएंगे 500 रुपए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari