कबूतर पकड़ने गए तीन युवकों की करंट से मौत, मृतकों के पास 100 मरे कबूतर भी मिले

Jitendra Shrivastava | Aug 11, 2024, 21:53 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में उज्जैन के खाचरौद के पास रामा तलाई में कुछ युवक कबूतर पकड़ने और चोरी की नीयत से गए थे। उसी समय इनमें से तीन सदस्यों की करंट लगा इससे उनकी मौत हो गई। मृतकों के पास 100 से अधिक मरे हुए कबूतर भी मिले हैं...

BHOPAL. उज्जैन के पास रामा तलाई में बीती रात खेत में कबूतर पकड़ने गए चोरों के गिरोह में से तीन युवक की करंट लगने से मौत हो गई। ये सभी चोरी की नीयत और कबूतर पकड़ने खेत में गए थे। उसी समय गिरोह के 3 सदस्यों को करंट लग गया इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथियों को करंट से तड़पता देख गिरोह के बाकी सदस्य वहां से भाग गए। तीनों मृतक की रतलाम जिले के ग्राम नायन के होने की पुष्टि हुई है।

मृतक के मोबाइल से गांव के सरपंच को दी सूचना

करंट लगने से साथियों की मौत होने की सूचना गिरोह के ही एक सदस्य ने मृतक के मोबाइल से फोन लगाकर गांव के सरपंच को दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीओपी पुष्पा प्रजापति थाना, प्रभारी धन सिंह नलवाया को घटना की जांच के निर्देश दिए। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए खाचरोद शासकीय अस्पताल भेजा। एसडीओपी पुष्पा प्रजापति और थाना प्रभारी धनसिंह ने बताया कि खाचरौद तहसील की ग्राम पंचायत भुवांसा में जगदीश मंडावलिया के खेत में शनिवार-रविवार की रात रतलाम जिले के ग्राम नायन में चोर कबूतर पकड़ने और चोरी की नीयत से गए थे।

खुले तार की चपेट में आने से लगा था करंट

घटना के समय तेज हवा के कारण बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया था इसके चलते उसकी चपेट में आकर तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पास 100 से अधिक मरे हुए कबूतर और जाल मिला है। पास में ही देसी शराब और खाद्य सामग्री भी मिली। घटना के बाद मृतकों के एक साथी ने गांव के सरपंच को फोन किया। उसने बताया कि रामातलाई से 3 किमी दूर स्थित एक जामफल के खेत में उनके 3 साथियों की करंट से मौत हो गई है। इसके बाद उन्होंने मोबाइल स्विच ऑफ कर मृतक की जेब में रख दिया और फरार हो गए।

मृतकों की पहचान हुई

करंट की घटना के बाद मृतकों की पहचान उनके परिजन और गांववालों ने की। मृतकों में श्रवण पुत्र मोहनलाल पवार, प्रहलाद पुत्र शंकरलाल मोघिया, वकील पुत्र जीवनलाल बंजारा तीनों मृतक रतलाम जिले के ग्राम नायन के हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और जानकारी इकट्ठा कर पंचनामा तैयार किया। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • करंट से 3 की मौत
  • उज्जैन के खाचरौद
  • कबूतर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा