MP में जिनको नहीं मिला पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ, वो करें ये काम

Sandeep Kumar | Nov 20, 2024, 17:00 IST
Share
PM Kisan Honor Scheme
PM Kisan Honor Scheme

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेशभर में राजस्व महा-अभियान 3.0 चला रही है। इस अभियान को प्रदेश के 55 जिलों में चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 15 नवंबर से हुई है, जो कि आगामी 15 दिसंबर तक चलेगी।

देशभर में किसानों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने के लिए सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं। इसी में से एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। जिसमें किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में अभी भी कई ऐसे किसान हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। किसानों की मदद के लिए मध्य प्रदेश की मोहन यादव की सरकार ने Revenue Campaign 3.0 (राजस्व महा-अभियान 3.0 ) की शुरुआत की है। ताकि इससे किसानों को सरकारी योजनाओं से संबंधी समस्याओं को हल किया जा सके, और किसानों को आसानी से सभी लाभ मिल सके।

जिन किसानों के पास फार्मर ID, उन्हें ही मिलेगी PM सम्मान निधि

प्रदेश के सभी जिलों में अभियान शुरू

एमपी के सभी 55 जिलों में राजस्व महाअभियान को चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 15 नवंबर से हुई है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नामांतरण और खसरे जैसे राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रदेशव्यापी राजस्व महा-अभियान 3.0 चलाया जा रहा है।

आप ऐसे कर सकते हैं KYC 𝐂𝐒𝐂 केंद्र (बायोमेट्रिक) 𝐎𝐓𝐏 के जरिए (पीएम किसान ऐप/पोर्टल) फेस रिकग्निशन (पीएम किसान ऐप)

महाभियान में ये काम भी होंगे

1. राजस्व महाअभियान में नक्शे में बटांकन की कार्रवाई की जाएगी।

2. ग्राम नक्शा में उपलब्ध खसरा बटांकन सूची के अनुसार भू-लेख पोर्टल पर नक्शा बटांकन मॉड्यूल के माध्यम से पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा नक्शे में तरमीम अमल का काम किया जाएगा।

3. तरमीम अमल कार्य करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

4. सभी शामिल खसरों को बंदोबस्त के रिकॉर्ड एवं वर्तमान खसरा नक्शे के आधार पर रिकॉर्ड दुरुस्त किया जाएगा।

5. भू-अभिलेख पोर्टल पर जाकर आवेदक अपने खसरे को आधार से लिंक कर सकता है। इसका सत्यापन पटवारी के जरिए कराया जाएगा।

क्या है किसान सम्मान निधि योजना?

केंद्र सरकार की तरफ से किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना में सालाना किसानों को 6000 रुपए दिए जाते हैं। किसानों को यह रुपए दो-दो हजार की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसका मकसद सीमांत और छोटी जोत वाले किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपए दिए जाते हैं। ये रुपए 2000-2000 रुपए की तीन सामान किस्तों में किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। अभी तक केंद्र सरकार 17 किस्त जारी कर चुकी हैं।

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सरकार की नई पहल, शुरू की फार्मर रजिस्ट्री, जानें कैसे होगा रजिस्ट्रेशन...

राजस्व महाअभियान का मकसद क्या है ?

राजस्व महाअभियान का मकसद किसानों की समस्याओं, खेती नक्शे में बटांकन और पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समस्याओं को हल करना है। अगर किसी भी किसान को KYC या किसी अन्य कारण से लाभ नहीं मिल रहा है तो उसकी मदद की जाएगी। इसके साथ ही अगर किसी किसान ने फर्जी तरीके से अपना नाम जोड़ दिया है तो उसके नाम को हटाया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • राजस्व महा-अभियान 3.0
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि