आज MP आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; दमोह, गुना और मुरैना में करेंगे जनसभा

Pratibha Rana | Nov 08, 2023, 24:00 IST
Share
आज MP आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; दमोह, गुना और मुरैना में करेंगे जनसभा
आज MP आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; दमोह, गुना और मुरैना में करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले एक सप्ताह में चौथी बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। बुधवार को मोदी तीन जिलों में दमोह, गुना और मुरैना में जनसभा को संबोधित करेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज (8 नवंबर) को दमोह, गुना और मुरैना पहुंचे। यहां पर मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। बता दें, मोदी अपने 9 साल के कार्यकाल में पहली बार मुरैना पहुंचे थे। ऐसे में पीएम मोदी के मप्र दौरे की तैयारी प्रशासन के साथ-साथ बीजेपी ने भी पूरा किया है।

दमोह में सुबह 11 बजे पहुंचे मोदी

दमोह में मोदी सुबह 11 बजे इमलाई गांव स्थित सभा स्थल पर पहुंचे। गौरतलब है कि यहां 45 एकड़ मैदान में करीब 2 लाख 40 हजार वर्गफीट में डोम तैयार किया गया था है। इस दौरान मोदी के साथ दमोह में चार विधानसभा दमोह, हटा, पथरिया, तेंदूखेड़ा और सागर संभाग की रहली, देवरी, बंडा और पवई विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

एक हफ्ते में चौथी बार MP का दौरा

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर यानि आज चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश पहुंचे हैं। इस दौरान अलग-अलग समय में कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मोदी एक हफ्ते में चौथी बार मप्र आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमोह की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 5 पांडवों वाले बयान पर कहा, 'मुझे गर्व है कि हम पांच पांडवों की राह पर चल रहे हैं।' बता दें, खड़गे ने मंगलवार को ग्वालियर की चुनावी सभा में कहा था, बीजेपी में पांच पांडव हैं- ED, CBI, इनकम टैक्स (IT) और ऊपर से चौहान और मोदी। ये पांडव अलग हैं।'

गुना में दोपहर 1:30 बजे मोदी

गुना में दोपहर 1:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी दशहरा मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।

मुरैना में दोपहर 4 बजे PM

मोदी दोपहर में 4 बजे मुरैना पहुंचेंगे। मुरैना में मोदी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

  • मैंने कांग्रेस की भ्रष्ट मशीन के टायर पंक्चर किए : कांग्रेस ने गरीबों को लूटने के लिए मशीन बनाई थी। वो मशीन ऐसी थी कि सरकार अगर 1 रुपए भेजती थी तो सिर्फ 15 पैसे लोगों के पास पहुंचते थे, बाकी कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में पहुंच जाते थे। मैंने भ्रष्ट मशीन के सारे टायर पंक्चर कर दिए।
  • मोदी को गालियां देने वाले जमानत पर जिंदगी गुजार रहे : भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने पर कांग्रेस मोदी को दिन में 100 बार गालियां देती है। गालियां देने वाले किसी न किसी केस में फंसे हैं। जमानत पर जिंदगी गुजार रहे हैं। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं रुकेगी।
  • राम मंदिर बनाया, 4 करोड़ गरीबों के घर भी बनाए : आज मजाल नहीं कि केंद्र गरीबों के लिए जो पैसे भेजे और कोई पंजा उसे बीच से लूट ले जाए, वो जमाना चला गया। MP में कांग्रेस गलती से आ गई तो 85% कमीशन तय है। ये उनके PM ही तय करके गए हैं। राम मंदिर बनाया, हमने 4 करोड़ गरीबों के घर भी बनाए, ये भी याद रखिए।
  • रिमोट चलने पर कांग्रेस अध्यक्ष सनातन को गाली देते हैं : कांग्रेस अध्यक्ष मेरे अच्छे मित्र हैं। लेकिन, आज उनका हाल ऐसा कर दिया कि वे कुछ कर नहीं पाते। कभी-कभी वे खुद के मूड में आ जाते हैं। जब रिमोट चलता है, तब वे सनातन को गाली देते हैं, लेकिन रिमोट बंद होते ही उन्होंने सनातन को याद किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी में 5 पांडव हैं।
  • जिसने हम पर 200 साल राज किया, हमने उसे पीछे छोड़ा : 2014 में जब हम सरकार में आए, तब हमारा देश दुनिया के 10वें नंबर की आर्थिक ताकत था। आज भारत ने 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनकर उस देश को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 200 साल तक हम पर राज किया था। आज केंद्र में बीजेपा के नेतृत्व वाली सरकार है।

तीन सभाओं से 34 विधानसभा सीटों पर सीधा असर

दमोह की सभा से PM मोदी दमोह जिले की 4 सीटों (दमोह, हटा, पथरिया और तेंदूखेड़ा) के अलावा सागर की भी 4 सीट (रहली, देवरी, बंडा व पवई) पर सीधा असर डालेंगे। गुना की सभा से अशोकनगर, गुना और शिवपुरी की 10 विधानसभा सीटों पर प्रभाव होगा। मुरैना की सभा से मुरैना के अलावा, भिंड और ग्वालियर की 16 विधानसभा सीटों पर पीएम का फोकस रहेगा।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Modi visit to Madhya Pradesh
  • Modi public meeting in Damoh- Guna-Morena
  • मोदी का मप्र दौरा
  • दमोह- गुना-मुरैना में मोदी की जनसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा