PM मोदी आएंगे भोपाल, मेट्रो का करेंगे शुभारंभ, पीएम मित्रा पार्क का भी करेंगे भूमिपूजन
Sandeep Kumar | Aug 19, 2025, 22:19 IST
bhopal-metro
पीएम मोदी इस साल प्रदेश के पांचवे दौरे पर भोपाल मेट्रो का शुभारंभ और धार के बदनावर में पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। सीएम मोहन यादव ने इस कार्यक्रम के बारे में कैबिनेट बैठक के पहले जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे, जिसमें वह भोपाल मेट्रो का शुभारंभ और धार जिले के बदनावर में पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के पहले इस बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इन कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि पीएम मोदी के आने तारीख अभी कंन्फर्म नहीं है। आपको बताते चलें कि यह प्रधानमंत्री मोदी का इस साल मध्यप्रदेश का पांचवां दौरा होगा।
भोपाल मेट्रो की शुरुआत इस साल होना है और तेजी से काम चल रहा है ताकि इसे निर्धारित समय पर लॉन्च किया जा सके। इस प्रोजेक्ट के शुभारंभ के साथ मध्यप्रदेश के दो प्रमुख शहरों में मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी, क्योंकि इंदौर में पहले ही मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कदम राज्य में औद्योगिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है, साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के अभियान के अंतर्गत भी यह एक कदम है।
![12163a9f-e41]()
ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, भोपाल मेट्रो के उद्घाटन का दिया न्योता
प्रधानमंत्री मोदी धार के बदनावर में पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन भी करेंगे। यह पार्क देश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है और सरकार औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए कई कदम उठा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव बोले- भोपाल मेट्रो का काम सितंबर तक पूरा करें, पीएम मोदी से कराएंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में यूरिया की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। आगामी डेढ़ माह में प्रदेश को 5.60 लाख टन यूरिया मिलने की संभावना है। राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन भी भोपाल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने शामिल होने की सहमति दी है। हालांकि, इसकी तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय कैबिनेट की बैठक: 18,541 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, सेमीकंडक्टर, मेट्रो और स्वच्छ ऊर्जा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्यात में अपनी रैंकिंग को सुधारते हुए अब तक का सबसे अधिक 66 हजार 218 करोड़ रुपए का निर्यात किया है, जिसमें फार्मास्युटिकल, इंजीनियरिंग गुड्स और सोया उत्पादों का योगदान है। इसके अलावा, प्रदेश ने पूंजीगत व्यय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इन कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि पीएम मोदी के आने तारीख अभी कंन्फर्म नहीं है। आपको बताते चलें कि यह प्रधानमंत्री मोदी का इस साल मध्यप्रदेश का पांचवां दौरा होगा।
भोपाल मेट्रो का शुभारंभ
12163a9f-e41
ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, भोपाल मेट्रो के उद्घाटन का दिया न्योता
पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव बोले- भोपाल मेट्रो का काम सितंबर तक पूरा करें, पीएम मोदी से कराएंगे लोकार्पण
प्रदेश में यूरिया आपूर्ति
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय कैबिनेट की बैठक: 18,541 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, सेमीकंडक्टर, मेट्रो और स्वच्छ ऊर्जा में बड़ा कदम
MP सरकार की उपलब्धियां
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman