पीएम मोदी का युवा प्रोफेशनल्स पर जोर, भोपाल में बीजेपी के दिग्गज देंगे राजनीति में सफलता का मंत्र
Raj Singh | Mar 28, 2025, 09:44 IST
mp bjp
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के तहत, बीजेपी भोपाल में 29 मार्च से युवा प्रोफेशनल्स के लिए राजनीतिक ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत करने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी युवा प्रोफेशनल्स के लिए एक अहम कदम उठा रही है। बीजेपी की युवा प्रोफेशनल्स को राजनीतिक ट्रेनिंग देने की योजना 29 मार्च से भोपाल में शुरू होने जा रही है। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रोफेशनल्स को पार्टी की विचारधारा, संविधान और कार्यशैली से परिचित कराना है, ताकि वे आने वाले सालों में राजनीति में एक मजबूत प्रतिनिधित्व कर सकें।
ये भी खबर पढ़ें... एमपी बीजेपी के कॉल सेंटर ने दिल्ली में किए इतने लाख कॉल कि मिल गई आसान जीत
इस बूट कैंप में भाग लेने वाले 800 युवा प्रोफेशनल्स को बीजेपी के सदस्यता अभियान के तहत चुना गया है, जिसमें से 125 को पहले दौर के लिए चयनित किया गया है। इन चयनित युवाओं में पेशेवर क्षेत्र के लोग जैसे कि वकील, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, युवा उद्यमी, आईआईटीयन और अन्य शामिल हैं। इन युवाओं को बीजेपी की विचारधारा और कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा और उन्हें राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
बता दें कि 15 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि राजनीति में परिवारवाद और जातिवाद से मुक्ति पाने के लिए ऐसे नए व्यक्तियों को अवसर मिलना चाहिए जिनके पास राजनीतिक बैकग्राउंड न हो। इसी विजन के तहत बीजेपी देश भर में ऐसे युवा प्रोफेशनल्स को राजनीति में लाने का काम कर रही है। इस अभियान के तहत पीएम मोदी ने एक लाख गैर राजनीतिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
ये भी खबर पढ़ें... एमपी बीजेपी में जिला अध्यक्षों की तीसरी लिस्ट जारी, अब तक 32 की घोषणा
दरअसल, इस ट्रेनिंग कैंप का उद्देश्य बीजेपी की कार्यशैली और विचारधारा से युवाओं को परिचित कराना है। इसमें बीजेपी के प्रमुख नेताओं द्वारा युवाओं को संविधान और राजनीतिक रणनीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
29 मार्च से शुरू होने वाला बूट कैंप
बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाला यह बूट कैंप बीजेपी के केंद्रीय संगठन द्वारा तैयार किया गया एक विशेष कार्यक्रम है, जिसे पार्टी के लिए आगामी नेतृत्व तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग कैंप दो दिनों तक चलेगा और इसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बीजेपी के नीति अनुसंधान और सुशासन के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्र बुद्धे, सांसद बांसुरी स्वराज और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. अनिर्बान गांगुली प्रमुख ट्रेनर होंगे।
800 युवाओं को किया गया चयन
प्रधानमंत्री मोदी का विजन
भविष्य में देशभर में ट्रेनिंग प्रोग्राम
भोपाल में इस बूट कैंप की सफलता के बाद बीजेपी देशभर में इसी तरह का युवा प्रोफेशनल्स का ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च करेगी। यह प्रोग्राम युवाओं को राजनीतिक मामलों में सक्षम बनाएगा और उन्हें पार्टी के विचारधारा और लक्ष्य के प्रति जागरूक करेगा।
बीजेपी की रणनीति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
2013 की पुलिस SI भर्ती की मेरिट लिस्ट फिर से बनेगी, 18 उम्मीदवारों ने लिया था उम्र सीमा में छूट का गलत फायदा
By Neel Tiwari
सुसाइड से पहले दिल्ली गए थे बंटी नागर, 25 करोड़ की जमीन ली, मौत का कारण व्यक्तिगत
By Sanjay Gupta
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ
By Manya Jain
क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं
By Jyoti Mahender Bhardwaj
विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
By Mukesh Sharma
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
By Aman Vaishnav
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश
By Harrison Masih