मन की बात में PM मोदी का डिजिटल पर जोर, भोपाली युवक के काम को सराहा
Raj Singh | Updated:
DIGITAL INDIA MAN KI BAAT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण महीने के आखिरी रविवार को हुआ। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में डिजिटल युग को लेकर चर्चा की।
हमेशा की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण महीने के आखिरी रविवार को हुआ। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 116वें एपिसोड को संबोधित किया। इसमें उन्होंने डिजिटल युग पर चर्चा की। पीएम मोदी ने मन की बात में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का जिक्र किया। जहां एक युवक ने अपने आस-पास के लोगों को डिजिटल से जुड़ने का तरीका बताया।
मन की बात का 115वां एपिसोड : PM ने किया Digital Arrest का जिक्र, जानें
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर देश 'युवा दिवस' मनाता है। अगले साल स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती है। इस बार इसे बहुत खास तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 11-12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में युवा विचारों का महाकुंभ होने जा रहा है, और इस पहल का नाम है 'विकसित भारत Young Leaders Dialogue'।
उन्होंने आगे कहा कि, मैंने लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया है, जिनके परिवार का कोई भी व्यक्ति और पूरे परिवार का political background नहीं है, ऐसे एक लाख युवाओं को, नए युवाओं को, राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई तरह के विशेष अभियान चलेंगे। 'विकसित भारत Young Leaders Dialogue' भी ऐसा ही एक प्रयास है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज बड़ा ही खास दिन है। आज एनसीसी दिवस है। एनसीसी का नाम सामने आते ही हमें स्कूल, कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं। मैं स्वयं भी एनसीसी कैडेट रहा हूं। इसलिए पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे मिला अनुभव मेरे लिए अनमोल है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व व सेवा की भावना पैदा करती है।
PM मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने आगे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और बिहार के गोपालगंज जिले में विकसित की गई Prayog Library का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं चेन्नई का एक उदाहरण आपसे share करना चाहता हूं। यहां बच्चों के लिए एक ऐसी लाइब्रेरी तैयार की गई है, जो creativity और learning का Hub बन चुकी है। बिहार में गोपालगंज के 'प्रयोग लाइब्रेरी' की चर्चा तो आसपास के कई शहरों में होने लगी है। इस लाइब्रेरी की वजह से 12 गांवों के छात्रों को पढ़ने की सुविधा मिल रही है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले हमने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया था। इस अभियान में देश-भर के लोगों ने बहुत उत्साह से हिस्सा लिया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान अब दुनिया के दूसरे देशों में भी फैल रहा है। जब मैं गयाना में था, तो वहां भी इस अभियान का साक्षी बना।
पीएम मोदी का डिजिटल युग पर जोर
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कई शहरों में युवा बुजुर्गों को Digital क्रांति में भागीदार बनाने के लिए भी आगे आ रहे हैं। भोपाल के महेश ने अपने मोहल्ले के कई बुजुर्गों को मोबाइल के माध्यम से Payment करना सिखाया है। इन बुजुर्गों के पास स्मार्ट फोन तो था, लेकिन, उसका सही उपयोग बताने वाला कोई नहीं था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लखनऊ के रहने वाले वीरेंद्र नाम के एक शख्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये Digital life certificate के काम में मदद करते हैं। आप जानते हैं कि नियमों के मुताबिक सभी पेंशनर्स को साल में एक बार लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है। 2014 तक इसकी प्रक्रिया यह थी। इसे बैंकों में जाकर बुजुर्ग को खुद जमा करना पड़ता था। आप कल्पना कर सकते हैं कि इससे हमारे बुजुर्गों को कितनी असुविधा होती थी। पीएम ने कहा कि अब ये व्यवस्था बदल चुकी है। अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट देने से चीजें बहुत ही सरल हो गई हैं, बुजुर्गों को बैंक नहीं जाना पड़ता।
11-12 जनवरी को युवा महाकुंभ- पीएम मोदी
उन्होंने आगे कहा कि, मैंने लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया है, जिनके परिवार का कोई भी व्यक्ति और पूरे परिवार का political background नहीं है, ऐसे एक लाख युवाओं को, नए युवाओं को, राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई तरह के विशेष अभियान चलेंगे। 'विकसित भारत Young Leaders Dialogue' भी ऐसा ही एक प्रयास है।
पीएम मोदी ने एनसीसी दिवस को यूं किया याद
PM मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रयोग लाइब्रेरी को पीएम ने सराहा
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का किया जिक्र
FAQ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में क्या चर्चा की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 116वें एपिसोड में डिजिटल युग, युवा महाकुंभ, और समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। - भोपाल के महेश ने किस प्रकार बुजुर्गों की मदद की?
भोपाल के महेश ने अपने मोहल्ले के बुजुर्गों को मोबाइल के माध्यम से डिजिटल भुगतान करना सिखाया। इन बुजुर्गों के पास स्मार्टफोन था, लेकिन उसका सही उपयोग करने का कोई मार्गदर्शन नहीं था, जिससे महेश ने उन्हें डिजिटल साक्षरता दी। - 'विकसित भारत Young Leaders Dialogue' क्या है?
'विकसित भारत Young Leaders Dialogue' एक पहल है जिसे 11-12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा विचारों का महाकुंभ होगा। - 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का जिक्र किया, जिसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया। यह अभियान अब अन्य देशों में भी फैल रहा है, और उन्होंने गयाना में इसे देखे जाने का उदाहरण दिया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
18 नवंबर से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने एक महीने के लिए खींचे हाथ, ग्रेड-पे और भत्तों पर अब सरकार के आदेश का इंतजार
By VINAY VERMA
भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोप- शादी का झांसा देकर कर्मचारी ने किया रेप, FIR दर्ज
By The Sootr
16 करोड़ के पौधरोपण घोटाले पर विधायक के आरोपों की खुली पोल? तीन साल की परियोजना में अब तक सिर्फ 2.42 करोड़ का भुगतान, वेंडर निकला कांग्रेसी नेता
By VINAY VERMA
किसी की औकात नहीं जो मुझे टिकट दे, चुनाव लड़ने का फैसला मैं खुद करती हूं-उमा भारती के तीखे तेवर
By Aman Vaishnav
बैलाडीला के पहाड़ में फिर तबाही का खतरा, 3 किमी तक दरारें, 30 हेक्टेयर जंगल पर संकट
By Arun Tiwari
राजस्थान महिला आयोग में 2 महीने में होंगी नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया सख्त आदेश
By Jyoti Mahender Bhardwaj
फिर विवादों में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष, अब खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल
By Aman Vaishnav