पीएम मोदी ने वर्चुअली किया रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण
Raj Singh | Oct 20, 2024, 18:00 IST
MP को बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। यह मध्य प्रदेश का छठा एयरपोर्ट है। पीएम मोदी की इस सौगात से लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी की इस सौगात से लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस एयरपोर्ट के बनने से लोगों में काफी उत्साह है। वहीं व्यापार उद्योग से जुड़े लोग इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। वहीं जिले के लोग हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की बात से खुश नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि एयरपोर्ट जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर है। यह प्रदेश की छठी हवाई पट्टी है। रीवा एयरपोर्ट के निर्माण से न सिर्फ रीवा बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा। हवाई सेवा की सुविधा मिलने से विंध्य में औद्योगिक विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों, पर्यटन, कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।
![्]()
बता दें कि, शुरुआत में रीवा एयरपोर्ट से दो फ्लाइट्स संचालित होंगी। इसमें एक भोपाल से खजुराहो होते हुए रीवा पहुंचेगी, इसके बाद सिंगरौली जाएगी। जबकि दूसरी रीवा से जबलपुर होते हुए भोपाल जाएगी। वर्तमान समय में फ्लाय बिग नाम की कंपनी के 19 सीटर विमान यहां चलेंगे।
रीवा की चोरहटा हवाई पट्टी का विस्तार करके रीवा एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी 2023 को किया गया था। इसके निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा लगभग डेढ़ साल में रीवा एयरपोर्ट का निर्माण का काम पूरा किया गया है।
निर्माण के लिए 323 एकड़ जमीन भारतीय विमान प्राधिकरण ( Airports Authority of India ) को 99 वर्ष की लीज में दी गई है। इसमें ग्राम चोरहटी, उमरी, चोरहटा, अगडाल और पतेरी की भूमि शामिल हैं। वर्तमान हवाई पट्टी की चौड़ाई दोनों ओर 3.5 मीटर बढ़ाई गई है। रनवे का विस्तार करके इसे 2300 मीटर का बनाया गया है।
प्रदेश को मिला छठा एयरपोर्ट
्
रीवा एयरपोर्ट से दो फ्लाइट्स होंगी संचालित
15 फरवरी को हुआ था शिलान्यास
निर्माण के लिए 323 एकड़ जमीन भारतीय विमान प्राधिकरण ( Airports Authority of India ) को 99 वर्ष की लीज में दी गई है। इसमें ग्राम चोरहटी, उमरी, चोरहटा, अगडाल और पतेरी की भूमि शामिल हैं। वर्तमान हवाई पट्टी की चौड़ाई दोनों ओर 3.5 मीटर बढ़ाई गई है। रनवे का विस्तार करके इसे 2300 मीटर का बनाया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari