लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आएंगे पीएम मोदी, इस बड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Sept 03, 2024, 09:17 IST
Share
मोदी आएंगे एमपी
मोदी आएंगे एमपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में मध्य प्रदेश के सांची में आयोजित 72वें महाबोधि महोत्सव में शामिल होंगे। इस महोत्सव का आयोजन श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।

PM Modi MP Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) जल्द ही मध्य प्रदेश के दौरे पर होंगे। यहां पीएम रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में होने जा रहे 72वें महाबोधि महोत्सव ( 72nd Mahabodhi Mahotsav Sanchi ) में शामिल होंगे।

यह महोत्सव बौद्ध धर्म से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इसमें देश-विदेश से बौद्ध धर्म के अनुयायी भगवान बुद्ध के दो प्रमुख अनुयायियों, सारिपुत्र और महामोग्गलान की अस्थियों के दर्शन करने आएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...सुप्रीम कोर्ट के 75 साल पूरे, पीएम मोदी ने न्यायाधीशों से की यह बड़ी अपील

24-25 नवंबर को होगा महोत्सव का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी ( Sri Lanka Mahabodhi Society ) के प्रमुख और लंकाजी टेम्पल जापान के संघ नायक वंगाल उपतिस्स नायक थेरो ने विशेष रूप से आमंत्रित किया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें इस महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है। इस महोत्सव का आयोजन 24-25 नवंबर को सांची के चेतियागिरी विहार की वर्षगांठ के अवसर पर किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज इंदौर में, लौटकर करेंगे कैबिनेट बैठक; जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल

महाबोधि महोत्सव का इतिहास

यह महोत्सव ( Sanchi Religious Festival ) हर साल नवंबर के आखिरी रविवार को सांची में आयोजित होता है। इसकी शुरुआत 1952 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी। तभी से यह परंपरा हर साल जारी है, जिसमें देशी-विदेशी पर्यटक बौद्ध दर्शन के साथ-साथ मध्य प्रदेश की लोक संस्कृति का भी आनंद उठाते हैं। इस महोत्सव का आयोजन श्रीलंका महाबोधि सोसायटी और मध्य प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • MP News
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मध्य प्रदेश
  • पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा
  • Mp news in hindi
  • MP News Update
  • PM Modi MP Visit
  • 72वां महाबोधि महोत्सव सांची
  • 72nd Mahabodhi Mahotsav Sanchi
  • सांची धार्मिक महोत्सव
  • Sanchi Religious Festival
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट