पीएम मोदी के दौरे से बाबा बागेश्वर हुए गदगद, कई मुद्दों पर खुलकर बोले
Sandeep Kumar | Feb 23, 2025, 10:57 IST
pm-modi visit-bageshwar-dham
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश दौरा बागेश्वर धाम के लिए ऐतिहासिक है। 23 फरवरी को बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखने और 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन के साथ यह यात्रा महत्वपूर्ण होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जिसमें वह छतरपुर और भोपाल में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 23 फरवरी को छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखी जाएगी। वहीं 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान, बागेश्वर धाम में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, उर्फ बाबा बागेश्वर, ने मीडिया से विशेष बातचीत की।
ये खबर भी पढ़िए...बाबा बागेश्वर बोले- 'कुंभ की जमीन अब्बा की नहीं, हमारे बब्बा की है'
ये खबर भी पढ़िए...पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर ममता कुलकर्णी का पलटवार, जानें क्या कहा
यह बागेश्वर धाम देश का पहला ऐसा धार्मिक केंद्र बन सकता है, जहां प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों का दौरा 3 दिनों के भीतर हुआ है। बाबा बागेश्वर ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा, "यह बालाजी की कृपा है, जो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों हमारे क्षेत्र का मान बढ़ाने के लिए आ रहे हैं। यह बालाजी की शक्ति और संन्यासी बाबा के तपोबल का प्रभाव है।
ये खबर भी पढ़िए...GIS: पीएम मोदी आज आएंगे भोपाल दौरे पर, कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
कांग्रेस के नेताओं द्वारा बाबा बागेश्वर को 'उचक्का' कहे जाने पर उन्होंने शांति से जवाब दिया, भगवान सभी को अपनी-अपनी समझ देते हैं। जो जैसा कह रहे हैं, भगवान कृपा करें और बालाजी सब सुनते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...GIS में अडाणी, बिड़ला, गोदरेज समेत दिग्गज उद्योगपतियों का आना तय, लिस्ट जारी
रियलिटी शो और फूहड़ता के मुद्दे पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि यह सनातन धर्म और मर्यादा के खिलाफ है और इस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। फराह खान के होली पर दिए गए बयान पर बाबा ने कहा, "फराह खान का बयान मूर्खतापूर्ण था।
यह बागेश्वर धाम का ऐतिहासिक पल है, जब देश के दोनों सबसे उच्च पदों पर आसीन व्यक्ति, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, इस धार्मिक स्थल पर आएंगे। यह न केवल बागेश्वर धाम के महत्व को बढ़ाता है, बल्कि बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के लोगों के लिए भी गर्व का विषय है।
बागेश्वर धाम ट्रस्ट द्वारा बनवाए जा रहे कैंसर अस्पताल के बारे में बाबा बागेश्वर ने कहा, "यह अस्पताल हाईटेक और आध्यात्मिक दोनों रूप से होगा। हमारा उद्देश्य इसे एक मेडिकल कॉलेज में बदलना है। पहले चरण में इसमें 100 बेड होंगे और यहां विदेशों से भी उच्च कोटि के डॉक्टरों की सेवाएं मिलेंगी। इससे बुंदेलखंड को बहुत लाभ होगा।
ये खबर भी पढ़िए...बाबा बागेश्वर बोले- 'कुंभ की जमीन अब्बा की नहीं, हमारे बब्बा की है'
पीएम मोदी को लेकर क्या बोले बाबा बागेश्वर
बाबा बागेश्वर से जब यह सवाल किया गया कि क्या पीएम मोदी का बागेश्वर धाम दौरा, जहां उन्होंने हिंदू राष्ट्र और हिंदू एकता के लिए पदयात्रा निकाली थी, कोई संकेत है, तो उन्होंने कहा, "हमारा मन गदगद है। प्रधानमंत्री मोदी एक नई दिशा दिखाना चाहते हैं कि मठ और मंदिरों से धर्म के साथ-साथ परमार्थ के कार्य भी होते हैं, जिसमें दवा और कृपा दोनों एक साथ होते हैं।
प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति का ऐतिहासिक कदम
ये खबर भी पढ़िए...GIS: पीएम मोदी आज आएंगे भोपाल दौरे पर, कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
कांग्रेस नेता द्वारा उचक्का कहने पर बोले बाबा
ये खबर भी पढ़िए...GIS में अडाणी, बिड़ला, गोदरेज समेत दिग्गज उद्योगपतियों का आना तय, लिस्ट जारी
नेतागिरी प्लान नहीं : बाबा बागेश्वर
मेरा नेतागिरी करने का कोई प्लान नहीं है। कार्यक्रम में नेताओं को बुलाना कोई बुरी बात नहीं है। देश को आगे बढ़ाने के लिए वो भी एक बहुत बड़ा प्रभावी साधन है। ऐसा कोई भी नहीं है, जो नेताओं से अछूता है। धर्म नीति और राजनीति दो ही हैं, जो पूरे विश्व को चलाती हैं।
फराह खान को लेकर बोले बाबा बागेश्वर
बागेश्वर धाम का ऐतिहासिक पल: धीरेंद्र शास्त्री
अस्पताल हाईटेक और आध्यात्मिक: शास्त्री
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman