PM मोदी की सांसदों-विधायकों संग बैठक, योजनाओं का फायदा जनता तक पहुंचाने का दिया निर्देश
Manish Kumar | Feb 23, 2025, 22:50 IST
PM-modi-meeting-with-mp-leaders
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में बीजेपी के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ सवा दो घंटे तक बैठक की। उन्होंने जनता की सेवा को प्राथमिकता देने और सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक करीब सवा दो घंटे तक चली जिसमें योजनाओं की जमीनी हकीकत, जनता से जुड़ाव और सेवा भाव पर विशेष जोर दिया गया। पीएम मोदी ने जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक जनता के बीच रहने और सरकारी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में तेजी लाई जाए और जनता के प्रति सहज और सरल रवैया अपनाया जाए।
बैठक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी नेता को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। बिना एंट्री पास के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी अपना पास भूल गए थे, जिसके कारण उन्हें बाहर इंतजार करना पड़ा। बाद में पास मंगाने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।
बैठक से बाहर आने के बाद प्रदेश के मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अच्छी चर्चा हुई, काम की बात हुई। वहीं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी को देश, समाज और विकास के कार्यों में आनंद के साथ जुटे रहने की सलाह दी।
इस बैठक से पहले पीएम मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास कर भोपाल पहुंचे थे। भोपाल में उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में यह बैठक ली, जिसमें बीजेपी के प्रमुख नेता शामिल हुए।
विधायकों-सांसदों को पीएम मोदी ने पढ़ाया ये पाठ
- घमंड से दूर रहें।
- व्यवहार में विनम्रता रखें।
- क्षेत्र के लगातार दौरे करें।
- प्लानिंग बनाकर काम करें, ऐसा न हो कि भागदौड़ बहुत करते रहें और रिजल्ट कुछ न निकले।
- अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
- सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। अपने, सरकार और पार्टी के कामों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाएं।
- योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग में शामिल हों।
- अपने क्षेत्र में नए नवाचार करें और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को दिखाएं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बिना पास नहीं मिली किसी को एंट्री
बैठक के बाद बाहर आए सांसदों और विधायकों ने कही ये बात
बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के बाद भोपाल पहुंचे थे पीएम मोदी
बैठक की प्रमुख बातें
- नेताओं को जनता से जुड़े रहने और योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश
- सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर
- मोबाइल फोन प्रतिबंधित, बिना पास किसी को एंट्री नहीं
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari