पीएम मोदी करेंगे देश की पहली मॉडर्न गौशाला का शुभारंभ, गाय के गोबर से तैयार होगी CNG
Vikram Jain | Oct 02, 2024, 24:10 IST
PM Modi will inaugurate Gwalior lal tipara Modern Gaushala
मध्य प्रदेश में पहली बार गाय के गोबर से सीएनजी बनाई जाएगी। पीएम मोदी बुधवार को ग्वालियर के लाल टिपारा स्थित देश की पहली मॉडर्न गौशाला का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। यहां बायो CNG बनाने वाली यूनिट का शुभारंभ होगा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देश की पहली आधुनिक और आत्मनिर्भर गौशाला बनकर शुभारंभ के लिए तैयार है। इस मॉडर्न गौशाला में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (Indian Oil Corporation) के सहयोग से 2 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो CNG प्लांट लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) बुधवार 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम से लाल टिपारा के बायो CNG प्लांट का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (cm mohan yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी 'वेस्ट टू वेल्थ' के विकास दर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने गायों की सेवा करने वाले संतों के प्रति भी आभार जताया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस पहल के विस्तार के लिए भरपूर सहयोग करेगी। बता दें कि इंदौर में एशिया के सबसे बड़े सीएनजी प्लांट चल रहा है, इस प्लांट का शुभारंभ पीएम मोदी ने किया था।
ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला देश की पहली मॉडर्न गौशाला है। इस गौशाला में ग्वालियर नगर निगम और संतों के सहयोग से 10 हजार गायों की सेवा की जा रही है। यह गौशाला इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की सामाजिक जिम्मेदारी निधि से 32 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है।
इस गौशाला में IOC के सहयोग से 2 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो CNG प्लांट स्थापित किया गया है। बायो सीएनजी प्लांट के साथ ही इंक्यूबेशन सेंटर भी जल्द शुरू होगा। इस प्लांट के संचालन के लिए 100 टन गोबर का उपयोग कर प्रतिदिन 3 टन तक CNG और 20 टन बेस्ट क्वालिटी के जैविक खाद का उत्पादन होगा। प्लांट के संचालन और मेंटेनेंस में भी सहयोग करेगा। भविष्य में सीएनजी प्लांट के विस्तार की संभावना है, ऐसे में एक हेक्टेयर की भूमि आरक्षित की गई है।
गौशाला के विस्तार के लिए सांसद निधि से 2 हजार गायों के लिए आधुनिक शेड निर्माण के लिए 2 हजार करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। विधिवत संचालन के बाद से ही प्लांट में लगभग 2 से 3 टन प्रतिदिन बायो सीएनजी और लगभग 20 टन प्रतिदिन उच्च गुणवत्ता की प्राकृतिक खाद का उत्पादन होगा। इससे ग्वालियर नगर निगम को भी 7 करोड़ रुपए की आय होगी।
इस बायो सीएनजी प्लांट के स्थापित होने से पर्यावरण में सुधार होगा। साथ ही इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। गोबर से प्राप्त पैसे के उपयोग से गौशाला आर्थिक रूप आत्मनिर्भर बनेगी। ग्वालियर में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस प्लांट से किसानों को गोबर की खाद उचित दाम पर मिल सकेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश ने क्लीन और ग्रीन ऊर्जा उत्पादन में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं।
सीएम मोहन यादव ने जताया आभार
देश की पहली आधुनिक और आत्मनिर्भर गौशाला
2 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया गया प्लांट
जानें प्लांट से होने वाले फायदे
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari