लोकसभा चुनाव : पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश इसलिए आ रहे बार - बार

Marut raj | Apr 24, 2024, 07:00 IST
Share
PM Narendra Modi election campaign in Madhya Pradesh the sootr द सूत्र
PM Narendra Modi election campaign in Madhya Pradesh the sootr द सूत्र

सागर में आम सभा के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड के अनुसूचित जाति वर्ग के वोट बैंक को साधने का प्रयास करेंगे। वहीं, भोपाल में रोड शो के जरिए पूरे प्रदेश में बीजेपी की लहर का संदेश देने का प्लान।

PM Narendra Modi's election campaign in Madhya Pradesh

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद चार बार एमपी आ चुके हैं। वहीं, 24 अप्रैल को तीन जगहों पर फिर से उनके दौरे प्रस्तावित हैं। साथ ही राजधानी भोपाल में पीएम नरेंद्र मोदी रोड शो भी करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री के 24 तारीख के दौरे के मायने क्या हैं।

मध्य प्रदेश को आरएसएस और बीजेपी का गढ़

मध्य प्रदेश आरएसएस और बीजेपी का गढ़ माना जाता है। आरएसएस के नागपुर मुख्यालय के बाद भोपाल के समिधा कार्यालय को सेकंड मुख्यालय माना जाता है। यहां लोकसभा की 29 सीटें हैं। इनमें से सिर्फ एक सीट ही कांग्रेस के पास है। बाकी 28 सीटें बीजेपी के पास हैं। बीजेपी की कोशिश है कि कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट को भी छीन लिया जाए। ज्ञात हो कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकुलनाथ सांसद हैं। छिंदवाड़ा को पूर्व सीएम कमलनाथ की वजह से कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, जहां पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है। इसके साथ ही बीजेपी की कोशिश है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ जाए। चूंकि, पीएम नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ ही सभी एजग्रुप में क्रेज है, तो ऐसे में पार्टी उनको ज्यादा से ज्यादा कैश कराना चाहती है। शायद यही वजह है कि पीएम मोदी लगातार एमपी का दौरा कर रहे हैं।

सागर पर विशेष फोकस की ये है वजह

तीन लोकसभा चुनाव और एक विधानसभा चुनाव को मिला लिया जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चौथी बार सागर की धरती पर प्रचार करते दिखेंगे। वे 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव, 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां सभा कर चुके हैं। अब 2024 के इस चुनाव में 24 अप्रैल को जनसभा करेंगे। भाजपा ने यहां से महिला प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े को टिकट दिया है। वे पहली बार चुनावी मैदान में हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी संत रविदास मंदिर की नींव रखने सागर के बड़तूमा आए थे। यहीं सौ करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास मंदिर बन रहा है। अब फिर मोदी इसी बड़तूमा में होंगे। दरअसल, बुंदेलखंड के अनुसूचित वर्ग में बहुजन समाज पार्टी का खासा प्रभाव है। अब भाजपा, इस वर्ग को अपने पक्ष में करना चाहती है।

एक तीर से 4 निशाने

बुंदेलखंड क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी ) बाहुल्य इलाका है। यहां करीब 23 प्रतिशत एससी मतदाता हैं। यहां की 26 विधानसभा सीटों में से छह सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं, जबकि राज्य की 4 लोकसभा सीटें एससी वर्ग के लिए रिजर्व हैं। बुंदेलखंड में सागर, टीकमगढ़, दमोह और खजुराहो संसदीय सीट भी आतीं हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री सागर से एक तीर से 4 निशाना साधेंगे।

कब-कब मध्य प्रदेश आए मोदी
7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो किया
9 अप्रैल को बालाघाट में रैली की
14अप्रैल को नर्मदापुरम के पिपरिया में रैली की
19 अप्रैल दमोह में रैली की
अब 24 अप्रैल को सागर, बैतूल और भोपाल

25 को मुरैना जाएंगे

कहां कितने बजे रहेंगे पीएम मोदी
सागर : दोपहर 12 बजे सागर में जनसभा
बैतूल : दोपहर करीब 3 बजे हरदा जिले के अबगांव में जनसभा
भोपाल : शाम 7:30 बजे भोपाल में रोड शो

पीएम नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • लोकसभा चुनाव
  • पूर्व सीएम कमलनाथ
  • PM Narendra Modi's election campaign in Madhya Pradesh
  • पीएम नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान
  • मध्य प्रदेश आरएसएस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा