पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों को दिए 400 करोड़

Rahul Garhwal | Feb 20, 2024, 19:37 IST
Share
MP University got Rs 100 crore
MP University got Rs 100 crore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के अलग-अलग कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित किया। मध्यप्रदेश की 8 यूनिवर्सिटी को 400 करोड़ रुपए की राशि दी गई। सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

नील तिवारी, JABALPUR. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहे। उन्होंने कई संस्थान और कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशभर के अलग-अलग कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित किया। मध्यप्रदेश के 8 विश्वविद्यालयों को 400 करोड़ की राशि दी गई है। ये राशि छात्रों के तकनीकी शोध सहित विश्वविद्यालयों के उन्नयन में काम आएगी।

किस यूनिवर्सिटी को मिली कितनी राशि ?

  • बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (भोपाल) - 100 करोड़
  • विक्रम विश्वविद्यालय (उज्जैन) - 100 करोड़
  • जीवाजी यूनिवर्सिटी (ग्वालियर)- 100 करोड़

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय सहित इंदौर, रीवा, छतरपुर और शहडोल विश्वविद्यालयों को 20-20 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

सीएम मोहन यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री उच्च शिक्षा अभियान अंतर्गत परियोजना की डिजिटल लॉन्चिंग पीएम मोदी ने की। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों को 400 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

ये खबर भी पढ़िए..

कमलनाथ का चैप्टर क्लोज, नकुलनाथ की बीजेपी में आने की संभावना बरकरार

सीएम मोहन ने क्या कहा ?

सीएम मोहन यादव (cm mohan yadav) ने कहा कि इस राशि से विश्वविद्यालयों में नवाचार,अनुसंधान और अधोसंरचना विकास के महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मध्यप्रदेश की बेहतर उच्च शिक्षा प्रणाली के लिए दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश उनकी आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और हम प्रदेश को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई सौगातों से वहां विकास के नए युग का आरंभ होगा। देश की एकता, अखण्डता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का ये योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • CM Mohan Yadav
  • Jiwaji University
  • Barkatullah University
  • Vikram University
  • Madhya Pradesh University received 100 crores amount
  • MP University got Rs 100 crore
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई