रातापानी टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए अपनाएंगे असम मॉडल : CM मोहन यादव

Ravi Singh | Jan 19, 2025, 18:22 IST
Share
MP में अपनाएंगे असम मॉडल
MP में अपनाएंगे असम मॉडल Photograph: (the sootr)

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने असम में हाथियों के संरक्षण और मध्य प्रदेश में रातापानी टाइगर रिजर्व की सफलता का जिक्र किया। मुख्यमंत्री यादव ने इन पहलों को प्रेरणादायी बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम की 118वीं कड़ी में हाथियों को जंगल में ही रखने के असम के हाथियों से जुड़े एक सफल किस्से का जिक्र किया। उन्होंने मध्य प्रदेश में नवनिर्मित रातापानी टाइगर रिजर्व का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स स्थित योग केंद्र में स्थानीय रहवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने असम में हाथियों के साथ किए गए सफल प्रयोग का जिक्र किया, जिसमें खाने के लिए जंगल में घास उगाई गई ताकि हाथी गांव में जाकर किसी को परेशान न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर ऐसा प्रबंधन किया जाएगा, जिससे जंगली हाथी जंगल में ही रहें और बाहर निकलकर किसी को नुकसान न पहुंचाएं।

असम में हाथियों की सुरक्षा के लिए नया तरीका

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में असम में हाथियों की सुरक्षा से जुड़ी एक अनोखी पहल का जिक्र किया। ‘हाथी बंधु’ टीम ने 800 बीघा बंजर भूमि पर नेपियर घास उगाई, जिससे हाथी गांवों की ओर कम आए और फसलें बच सकीं। इस प्रयोग ने 100 गांवों को राहत दी और गांवों में शांति कायम की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस विचार को मध्य प्रदेश में लागू करने की बात की, ताकि जंगली हाथी मानव बस्तियों में नुकसान न करें।

रातापानी टाइगर रिजर्व की सफलता

मध्य प्रदेश के रातापानी टाइगर रिजर्व का जिक्र प्रधानमंत्री ने किया, जो हाल ही में टाइगर रिजर्व के रूप में स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया और इसे मनुष्य और बाघों के सहअस्तित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना। उन्होंने कहा कि यह हमारे पर्यावरण और वन्य जीवन के संरक्षण की दिशा में अहम है।

ये खबर भी पढ़ें...

एजुकेशन: सीएम राइज स्कूल योजना शिक्षा में क्रांति

BJP जिला अध्यक्ष : टीकमगढ़ की कमान सरोज राजपूत को, इंदौर को अब भी इंतजार

राज्य सरकार की गरीब कल्याण की दिशा में पहल

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा किए गए कई नवाचारों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। ‘लाड़ली बहना योजना’ से महिलाओं को लाभ मिलने की बात उन्होंने की, साथ ही स्टार्टअप और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार के कामों का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से प्रेरणा मिलती है

मन की बात कार्यक्रम ने प्रदेशवासियों को विभिन्न पहलुओं पर प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों और समाज के पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री के विचारों और योजनाओं से राज्य में समृद्धि और विकास की नई दिशा मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

मन की बात का 118वां एपिसोड आज, इस कारण एक सप्ताह पहले हो रहा

युवा कल्याण: अगले पांच वर्ष में ढाई लाख नौकरियां देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी है। इससे विभिन्न राज्यों में हो रहे नवाचारों और आम जनता द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर की जा रही पहल की जानकारी मिलती है। प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश में प्रारंभ किए गए रातापानी टाइगर रिजर्व और स्टार्टअप सेंटर के रूप में ग्वालियर का उल्लेख करने से सभी प्रदेशवासियों को प्रोत्साहन मिला है। वन्य-जीवों की दृष्टि से प्रदेश निरंतर समृद्ध हो रहा है। स्टार्टअप के साथ ही युवाओं को कौशल विकास और स्वावलंबन के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बहनों और बेटियों को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जा रहा है। उद्योगों में उन्हें रोजगार दिलाने की व्यवस्था भी की जा रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए व्यापक रूप से कार्य कर रही है।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • मोहन यादव
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Assam
  • mann ki baat
  • रातापानी टाइगर रिजर्व
  • मन की बात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा