Rahul Gandhi : नरेंद्र मोदी आएंगे तो उनसे बोलना- खटाखट.. खटाखट.. खटाखट

Marut raj | Updated:
Share
राहुल गांधी मध्य प्रदेश द सूत्र लोकसभा चुनाव 2024 PM Narendra Modi Rahul Gandhi Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024 द सूत्र
राहुल गांधी मध्य प्रदेश द सूत्र लोकसभा चुनाव 2024 PM Narendra Modi Rahul Gandhi Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024 द सूत्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्‍य प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिए। इस दौरान उन्होंने संविधान, आरक्षण, किसानों
से जुड़े के मुद्दों को उठाया।

भोपाल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर थे। सोमवार 6 मई को उन्होंने ( Rahul Gandhi Madhya Pradesh) अलीराजपुर के जोबट और खरगोन के सेगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आएं तो उनसे कहना- खटाखट, खटाखट, खटाखट।

किसानों का कर्ज माफ करेंगे


राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन की सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को एमएसपी की गारंटी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे। कोर्ट ने 50% का लिमिट लगा रखा है, उसे हटा देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस संविधान खत्म करना चाहते है। इसलिए उन्होंने 400 पार का नारा दिया है। लेकिन 400 सीट तो छोड़िए, इन्हें 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

आरक्षण खत्म करना चाहते हैं मोदी




राहुल गांधी ( Congress leader Rahul Gandhi ) ने कहा कि आप मोदी जी से पूछिए, आपके लोग आदिवासियों पर पेशाब क्यों करते हैं। आपके लोग संविधान को क्यों रद्द करना चाहते हैं। आपके लोग आरक्षण क्यों खत्म करना चाहते हैं। आप देश को बताइए क्या आप सचमुच में आरक्षण को खत्म करना चाहते हो। हां या नहीं? और ये भी बताओ आप आरक्षण के लिमिट को 50% से आगे करोगे, हां या नहीं। ये चुनाव का मुख्य मुद्दा है। आरक्षण, संविधान और गरीबों की रक्षा।

संविधान खत्म हुआ तो आपके अधिकार खत्म हो जाएंगे


राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) संविधान को बदलना चाहते हैं। अगर संविधान खत्म हो गया तो जो अधिकार आपको मिले हैं, वे खत्म हो जाएंगे। ऐसा हुआ तो हिंदुस्तान में 22-25 लोगों का राज हो जाएगा।

बीजेपी को 150 सीटें भी नहीं मिलने वाली


ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। ये हिंदुस्तान का संविधान है। इसे बीजेपी और आरएसएस वाले खत्म करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं, फेंक देना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस संविधान की रक्षा कर रहा है। इसको बचाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए उन्होंने 400 पार का नारा दिया है। लेकिन 400 सीट तो छोड़िए, इन्हें 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

मनरेगा में मजदूरों को 400 रुपए दैनिक मजदूरी देंगे


राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया कहता है कि मनरेगा से लोगों की आदत बिगड़ती है। आप मजदूरी करते हो, उसके लिए आपको पैसा मिलता है। मीडिया कहता है आपकी आदत बिगड़ रही है। मगर अरबपतियों का कर्जा माफ होता है तो उसको यह विकास कहते हैं। आज मनरेगा के लिए आपको 250 रुपए मिलता है। हमने मन बना लिया है। चुनाव के बाद 400 रुपए मिलेगा।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Congress leader Rahul Gandhi
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • राहुल गांधी मध्य प्रदेश
  • Rahul Gandhi Madhya Pradesh
सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार

By Sumit Kumar

सीएम मोहन यादव का नया विमान: चैलेंजर 3500 रनवे पर तैयार, फिर किसका है इंतजार
पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें

By Jageshwar Prasad

पीटीआई भर्ती-2022 उत्तर कुंजी विवाद में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने कहा- एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट वेबसाइट पर डालें
सावधान भोपाल! घर के बिजली कनेक्शन पर चला रहे हैं पार्लर या कोचिंग तो बढ़ सकती है मुश्किलें, 1 दिसंबर से 27 टीमें करेंगी जांच

By Aman Vaishnav

सावधान भोपाल! घर के बिजली कनेक्शन पर चला रहे हैं पार्लर या कोचिंग तो बढ़ सकती है मुश्किलें, 1 दिसंबर से 27 टीमें करेंगी जांच
NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: अफसर ने सांसद को ललकारा! क्या मंडला में बदलेंगे BJP के सियासी समीकरण?
एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में 4.3 और दमोह में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज

By Aman Vaishnav

एमपी के 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में 4.3 और दमोह में 6.6 डिग्री पहुंचा तापमान, छत्तीसगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती