आज बालाघाट में पीएम नरेंद्र मोदी भरेंगे हुंकार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sandeep Kumar | Apr 09, 2024, 10:10 IST
Share
PIC
PIC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन में दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। मोदी आज यानी मंगलवार को बालाघाट में बीजेपी प्रत्याशी भारती पारधी के पक्ष में सभा करेंगे। वे इससे पहले 2014 में चुनाव प्रचार के लिए यहां आए थे...

BHOPAL. मध्य प्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज जनता को साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने जहां जबलपुर से एमपी में चुनाव प्रचार का आगाज किया था। उसी को आगे बढ़ाते हुए पीएम आज बालाघाट ( Balaghat ) आ रहे हैं । पिछले दो दिन में पीएम मोदी की ये प्रदेश में लगातार दूसरी यात्रा होगी। आपको बताते चलें कि 11 अप्रैल को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रीवा और सतना जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी कैंपेन में 12 अप्रैल को सीधी जिले में होंगे। इनके अलावा 14 अप्रैल को पीएम मोदी का नर्मदापुरम के पिपरिया में भी दौरा होगा।

ये खबर भी पढ़िए...MP की 7 seat पर इन दलों ने बिगाड़ा BJP का गणित,निमाड़ की 3 सीटें शामिल

बालाघाट में दोपहर दो बजे आएंगे पीएम मोदी


पीएम मोदी दोपहर करीब 2 बजे बालाघाट के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां के कार के जरिए उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित सभास्थल पर जाएंगे। यहां करीब 10 हजार वर्ग फीट मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। बीजेपी का दावा है कि पीएम मोदी को सुनने के लिए 25 से 30 हजार लोग जुटेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...बिखराव और नेताओं की गुटबाजी से प्रचार में अकेले पड़े Congress कैंडिडेट

पीएम मोदी करेंगे जनसंवाद


बीजेपी ने बालाघाट संसदीय सीट से बालाघाट नगर पालिका की महिला पार्षद भारती पारधी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि वर्तमान सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट काट दिया है। लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रत्याशी बनाई गई भारती पारधी के समर्थन में मोदी जनसंवाद कर वोट की अपील करेंगे। सभा के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...राहुल गांधी का वादा, 50 प्रतिशत से ज्यादा संख्या वाले आदिवासी जिलों में लागू होगी 6वीं अनुसूची

सुरक्षा में ढाई से तीन हजार जवान तैनात


पीएम मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब ढाई से तीन हजार पुलिस जवानों को यहां तैनात किया गया है। इसमें पुलिस के अलावा हॉकफोर्स, इंटेलीजेंस ब्यूरो और एसपीजी के जवान शामिल हैं। हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज से, इस शुभ योगों में हो रही है शुरुआत, जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि

11 अप्रैल को राजनाथ सिंह का रीवा और सतना दौरा


11 अप्रैल को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा के देवतालाब ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं 2.30 बजे सतना जिले की नागौद विधानसभा के अंगोला ग्राउंड में आयोजित जनसभा में हिस्सा लेंगे।

जेपी नड्डा 12 अप्रैल को सीधी में


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी कैंपेन में 12 अप्रैल को सीधी जिले में होंगे। इनके अलावा 14 अप्रैल को पीएम मोदी का नर्मदापुरम के पिपरिया में भी दौरा होगा।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • जेपी नड्डा
  • Balaghat
  • राजनाथ सिंह
दीपावली पर 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे प्रदेशभर के अस्पताल, गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी: एमपी सरकार की खास तैयारी

By Arohi Raj

दीपावली पर 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे प्रदेशभर के अस्पताल, गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी: एमपी सरकार की खास तैयारी
दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड

By Aman Vaishnav

दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर

By Aman Vaishnav

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड

By Aman Vaishnav

MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स