इंदौर की पांच विधानसभाओं से गुजरेगा पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो, 14 नवंबर का रूट तय

Pratibha Rana | Nov 09, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर की पांच विधानसभाओं से गुजरेगा पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो, 14 नवंबर का रूट तय
इंदौर की पांच विधानसभाओं से गुजरेगा पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो, 14 नवंबर का रूट तय

इंदौर जिले में चुनावी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को इंदौर आ रहे हैं। यह चुनाव प्रचार खत्म होने के ठीक 24 घंटे पहले हो रहा है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर जिले में चुनावी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को इंदौर आ रहे हैं। यह चुनाव प्रचार खत्म होने के ठीक 24 घंटे पहले हो रहा है। 15 नवंबर की शाम 6 बजे मतदान चुनाव प्रचार थम जाएगा। पीएम मोदी इस दौरान 10.20 किमी लंबा रास्ता तय करेंगे और इंदौर की पांच विधानसभाओं से वह गुजरेंगे।

इस तरह है पीएम मोदी का प्रस्तावित रूट

- दीनदयाल उपवन पर दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रोड शो शुरू होगा। यह संभावित समय शाम छह बजे है।

- यहां से पास ही में रोड शो भंवरकुआं चौराहा पहुंचेगा

- यात्रा प्रारंभ से 1.20 किमी चलकर रोड शो टावर चौराहा आएगा

- यात्रा प्रारंभ से 1.70 किमी चलकर अग्रेसन चौराहा

- यात्रा प्रारंभ से 2.80 किमी चलकर छावनी चौराहा

- यात्रा प्रारंभ से 3.3 किमी चलकर गीता भवन आम्बेडकर प्रतिमा

- यात्रा प्रारंभ से 5.4 किमी चलकर इंद्रपस्थ टावर

- यात्रा प्रारंभ से 7.35 किमी चलकर रोशन सिंह भंडारी मार्ग

- यात्रा प्रारंभ से 9.15 किमी चलकर मालवा मिल चौराहा

- यात्रा प्रारंभ से 9.30 किमी चलकर बालीनाथ चौराहा

- यात्रा प्रारंभ से 10.20 किमी चलकर विश्रांति चारौहा पर समापन

इन विधानसभाओं से गुजरेगा रोड शो

यह रोड शो इस दौरान राऊ, विधानसभा चार, विधानसभा तीन, विधानसभा पांच और विधानसभा दो से गुजरेगा। हालांकि शहरी विधानसभा जो सबसे हाईप्रोफाइल है, विधानसभा एक वहां से यह नहीं गुजर रहा है। इस विधानसभा से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • मोदी का रोड शो
  • Modi Road Show
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा