MP में कुपोषण दूर करने पर खर्च होंगे 181 करोड़, मुरैना जिले को सबसे ज्यादा बजट आवंटित

Dolly patil | Oct 07, 2024, 08:01 IST
Share
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण

मध्य प्रदेश के 24 जिलों में पीएम पोषण योजना के तहत बौनापन और कुपोषण को दूर करने के लिए 181 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना में विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों के लिए भोजन पकाने के लिए खाद्यान्न और रसोइयों के मानदेय पर जोर दिया गया है।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण ( पीएम पोषण ) योजना के तहत मध्य प्रदेश के 24 पिछड़े जनजातीय जिलों में बौनापन और कुपोषण को समाप्त करने के लिए 181 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत, विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाए गए भोजन की तैयारियों में जुटे रसोइयों के मानदेय और अन्य आवश्यक खर्च शामिल हैं।

11 करोड़ का बजट मुरैना को आवंटित

इस उद्देश्य के लिए मुरैना जिले को सबसे अधिक, लगभग 11.39 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इन बच्चों को पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करने के लिए, 26494.66 मीट्रिक टन खाद्यान्न भी जारी किया गया है।

किसको मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातियों ( PVTG ) जैसे बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लोगों को मिलेगा, जो इन जिलों में बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ये जिले अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दतिया, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, विदिशा, भिंड, जबलपुर, रायसेन, उमरिया, सिंगरौली और सिवनी हैं। इन जिलों में 30 सितंबर तक 13 हजार 552.89 मीट्रिक टन गेहूं और 12 हजार 941.77 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जा चुका है।

स्कूल यूनिफार्म घोटाला : सागर में महिला स्व-सहायता समूहों के नाम पर 25 करोड़ रुपए का घोटाला, जानिए पूरा मामला

गर्भवती की पोषण आवश्यकताएं भी पूरी

योजना के तहत, बच्चों के जीवन के पहले 1000 दिनों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दौरान बच्चों में बौनेपन, कुपोषण, एनीमिया और जन्म के समय कम वजन जैसी समस्याओं को रोकने के लिए विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की पोषण संबंधी आवश्यकताएं भी पूरी की जाती हैं, ताकि उनके नवजात शिशु को उचित पोषण प्राप्त हो सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • pm poshan yojana
  • पीएम पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम
  • पीएम पोषण योजना
  • पिछड़े जनजातीय समूह
  • पोषण बजट
  • खाद्यान्न वितरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा