पहली नौकरी पर कैसे मिलेंगे 15,000 रुपए? ईपीएफओ और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की जरूरी शर्तें जानें

Arohi Raj | Oct 20, 2026, 18:14 IST
Share
पहली नौकरी पर 15000 रुपए तक सरकार देगी।
पहली नौकरी पर 15000 रुपए तक सरकार देगी।

पहली बार नौकरी शुरू कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 हजार रुपए तक मिल सकते हैं। यह पैसा नौकरी की शुरुआत में आर्थिक मदद देगा। यह रकम दो किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त छह महीने की नौकरी पूरी होने पर दी जाएगी। वहीं, दूसरी किस्त पाने के लिए एक साल नौकरी पूरी करनी होगी।

पहली नौकरी पर कितना पैसा मिलेगा?

सरकार की इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) है। इसके पहले हिस्से यानी पार्ट-A का फायदा उन कर्मचारियों को मिलता है, जो पहली बार ईपीएफ से जुड़ते हैं। इस योजना के तहत पात्र कर्मचारी को एक महीने के ईपीएफ वेतन के बराबर इंसेंटिव मिल सकता है। हालांकि, यह रकम अधिकतम 15 हजार रुपए होगी।

नोट: हर कर्मचारी को 15 हजार रुपए मिलना जरूरी नहीं है। मिलने वाली रकम पात्र वेतन और योजना की शर्तों पर निर्भर करेगी। इसलिए अपनी सैलरी स्लिप और ईपीएफ रिकॉर्ड जरूर देखें।

ईपीएफओ वित्तीय साक्षरता कोर्स: लॉगिन से सर्टिफिकेट तक, जानें पूरी प्रक्रिया और प्रोत्साहन राशि | EPFO Financial Literacy Course: From Login to Certificate, Know the Complete Process and Incentive Amount
EPFO का नया अपडेट: दूसरी प्रोत्साहन राशि चाहिए तो पूरा करना होगा ये कोर्स, जानें नियम
19 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
अगर आप प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ ले रहे हैं। साथ ही, EPFO की दूसरी प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब यह राशि पाने के लिए फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स पूरा करना होगा। कर्मचारी इपीएफओ पोर्टल पर अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके यह कोर्स कर सकते हैं।

कौन सी नौकरियां योजना में शामिल हैं?

पीएम-वीबीआरवाई में 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच शुरू हुई पात्र नौकरियां शामिल हैं। सिर्फ इस अवधि में नौकरी शुरू करना काफी नहीं है। कर्मचारी को योजना के नियमों के मुताबिक पात्र होना चाहिए। कंपनी को भी भविष्य निधि से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पहली किस्त के लिए छह महीने की नौकरी जरूरी

योजना की पहली किस्त पाने के लिए लगातार छह महीने की नौकरी पूरी करनी होगी। इसके साथ ईपीएफ सदस्यता और पात्रता से जुड़ी बाकी शर्तें भी पूरी होनी चाहिए। नौकरी शुरू होने की तारीख और ईपीएफ में जमा हो रहे योगदान की जानकारी भी जांचते रहें।

ईपीएफओ पीएफ विथड्रावल नियम: शिक्षा, शादी, घर के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं पैसे? जानें नई लिमिट | EPFO PF Withdrawal Rules: How many times can you withdraw money for education, marriage, home? Know the new limit
EPFO Withdrawal Rules: बार-बार पीएफ निकालने वालों के लिए बदले नियम, जानें अब शादी, घर और पढ़ाई के लिए कितनी बार मिलेगा पीएफ
15 Oct 2026 ,
By Kaushiki
ईपीएफओ नए नियम के तहत पीएफ की एडवांस निकासी सीमा तय हुई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने जरूरतों को तीन कैटेगरी में बांटा है। शिक्षा के लिए 10 बार निकासी हो सकेगी। शादी और घर के लिए अधिकतम पांच-पांच बार। मेडिकल इमरजेंसी में सीमा नहीं है, पर सबूत देने होंगे। 75 फीसदी पीएफ निकासी 12 महीने की सदस्यता के बाद संभव है।

दूसरी किस्त के लिए 12 महीने की नौकरी जरूरी

दूसरी किस्त पाने के लिए 12 महीने की नौकरी पूरी करना जरूरी है। इसके अलावा, कर्मचारी को फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम भी पूरा करना होगा। इस कोर्स में पांच मॉड्यूल और उनसे जुड़े सवाल शामिल हैं। सभी मॉड्यूल पूरे करने के बाद असेसमेंट देना होगा।

फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स कैसे पूरा करें?

  • EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।
  • Employee Login विकल्प चुनें।
  • अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • होम पेज पर PMVBRY टैब पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Financial Literacy Course चुनें।
  • कोर्स के पांचों मॉड्यूल और उनसे जुड़े सवाल पूरे करें।
  • सभी मॉड्यूल का असेसमेंट पूरा करें।
  • कोर्स पूरा होने पर FLC Course Completion Certificate प्राप्त करें।

पैसे कैसे मिलेगी?

दूसरी किस्त की पूरी राशि तुरंत निकाल पाना जरूरी नहीं है। योजना के नियमों के अनुसार, प्रोत्साहन राशि का एक हिस्सा तय अवधि के लिए बचत योजना या जमा खाते में रखा जाएगा। इसे बाद में निकाला जा सकेगा।

बाकी पात्र राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में DBT यानी सीधे बैंक खाते में भुगतान के जरिए भेजी जाएगी। बैंक खाते की जानकारी सही होना और जरूरी आधार सत्यापन पूरा होना भी महत्वपूर्ण है।

EPFO वेतन सीमा बढ़ी: आपकी इनहैंड सैलरी पर क्या होगा असर? 25 हजार बेसिक पर PF कटौती का पूरा हिसाब समझें | EPFO Wage Limit Increased: What will be the impact on your in-hand salary? Understand the complete calculation of PF deduction on Rs 25,000 basic
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब
29 Sept 2026 ,
By Jitendra Shrivastava
BHOPAL. EPFO वेतन सीमा 15,000 से 25,000 रुपए होने के बाद कई कर्मचारियों की PF कटौती बढ़ सकती है। इससे इनहैंड सैलरी कुछ घट सकती है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक कंपनी अपना वैधानिक हिस्सा कर्मचारी की तय सैलरी से नहीं काट सकती। कटी रकम आपके EPF खाते में जमा होती है और उस पर ब्याज मिलता है। सैलरी स्लिप जरूर जांचें।

देरी से बचने के लिए क्या जांचें?

  • UAN एक्टिव हो और आधार से वेरिफाई हो।
  • आधार से जुड़ा बैंक खाता सही हो और DBT के लिए सक्षम हो।
  • नौकरी के 12 महीने पूरे हों।
  • एम्प्लॉयर ने जरूरी 12 महीनों के EPF रिकॉर्ड और योगदान जमा किए हों।
  • फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स के सभी पांच मॉड्यूल और असेसमेंट पूरे हों।
  • कोर्स पूरा होने का प्रमाणपत्र सुरक्षित रखें।

पैसा बैंक अकाउंट में कैसे आएगा?

इंसेंटिव आधार से जुड़े बैंक खाते में आएगा। भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किया जाएगा। इसके लिए आधार ब्रिज पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल होगा। आधार या बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी होने पर भुगतान अटक सकता है। इसलिए दोनों की जानकारी सही रखें।

कंपनियों को भी मिलता है इंसेंटिव

इस योजना में पात्र कंपनियों को भी इंसेंटिव मिल सकता है। यह रकम कर्मचारी को मिलने वाले लाभ से अलग है। पात्र कंपनियों को हर अतिरिक्त पात्र कर्मचारी पर हर महीने तीन हजार रुपए तक मिल सकते हैं। इसके लिए कंपनी को योजना की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। साथ ही, भविष्य निधि से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) भी दाखिल करने होंगे।

FAQs

  1. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत पहली नौकरी पर कितना इंसेंटिव मिलेगा?
    इस योजना के तहत पात्र कर्मचारी को एक महीने के ईपीएफ वेतन के बराबर इंसेंटिव मिल सकता है, जो अधिकतम 15 हजार रुपए हो सकता है।
  2. इस योजना में कौन-कौन सी नौकरियां शामिल हैं?
    पीएम-वीबीआरवाई में सभी वे नौकरियां शामिल हैं जो 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच शुरू की गई हैं और जिनमें कर्मचारियों को योजना के नियमों के अनुसार पात्र होना चाहिए।
  3. फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम कैसे पूरा किया जा सकता है?
    फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा किया जा सकता है, जहां कर्मचारियों को सभी पांच मॉड्यूल और उनके जुड़े सवालों का असेसमेंट पूरा करना होगा।
Tags:
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
  • ईपीएफओ
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • यूएएन
  • डीबीटी
  • PM-VBRY
  • first job incentive
  • UAN number
  • EPFO
  • EPF members
राजस्थान में 5500 की रसीद पर 15500 रुपए वसूली का आरोप, खाचरियावास बोले- भजनलाल सरकार में खुली लूट

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 5500 की रसीद पर 15500 रुपए वसूली का आरोप, खाचरियावास बोले- भजनलाल सरकार में खुली लूट
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- हमारा त्यौहार खराब करने व सुर्खियां बटोरने के लिए नौटंकी कर रहे हैं कांग्रेसी

By Mukesh Sharma

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- हमारा त्यौहार खराब करने व सुर्खियां बटोरने के लिए नौटंकी कर रहे हैं कांग्रेसी
आदेश अक्टूबर का, फिर जुलाई से वसूली क्यों? भोपाल बायपास पर टोल वसूली को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने उठाए सवाल

By Amresh Kushwaha

आदेश अक्टूबर का, फिर जुलाई से वसूली क्यों? भोपाल बायपास पर टोल वसूली को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने उठाए सवाल
अमेरिकी नागरिकों से आईफोन की टेक्निकल समस्या दूर करने के नाम पर करोड़ों की ठगी, फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अमेरिकी नागरिकों से आईफोन की टेक्निकल समस्या दूर करने के नाम पर करोड़ों की ठगी, फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़
L&T की नौकरी छोड़ी, फिर बिना कोचिंग पाई AIR 10, राजस्थान कैडर की IAS ऐश्वर्यम प्रजापति की कहानी

By Jageshwar prasad

L&T की नौकरी छोड़ी, फिर बिना कोचिंग पाई AIR 10, राजस्थान कैडर की IAS ऐश्वर्यम प्रजापति की कहानी
दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हर्षा रिछारिया का तंज, बोलीं-चुनाव पास आते ही राम याद आ रहे

By Sandeep Kumar

दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हर्षा रिछारिया का तंज, बोलीं-चुनाव पास आते ही राम याद आ रहे
जयपुर में अचार की टंकियों में मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज, पहले भी मिली शिकायत, निगरानी पर उठे सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर में अचार की टंकियों में मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज, पहले भी मिली शिकायत, निगरानी पर उठे सवाल