मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- हमारा त्योहार खराब करने व सुर्खियां बटोरने के लिए नौटंकी कर रहे हैं कांग्रेसी

Mukesh Sharma | Oct 20, 2026, 17:45 IST
Share
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के प्रदर्शन को नौटंकी बताया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के प्रदर्शन को नौटंकी बताया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार की शाम से जयपुर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जहां घटना हुई, कांग्रेस को वहीं पर प्रदर्शन करना चाहिए, यहां प्रदर्शन करके हमारा त्योहार खराब कर रहे हैं। जयपुर पुलिस ने भी जीरो FIR देने से इनकार किया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड (Madan Rathore) ने सोमवार की शाम से जयपुर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जहां घटना हुई, कांग्रेस को वहीं पर प्रदर्शन करना चाहिए,यहां प्रदर्शन करके हमारा त्योहार खराब कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला मारपीट के मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में जयपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में कल शाम से प्रदर्शन चल रहा है। कांग्रेसीे नेता रितु बराला के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ रितु की जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार को राठौड़ ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मुझे तो राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की बुद्धि पर आश्चर्य होता है। जहां घटना घटित होती है, एफआईआर वहीं दर्ज होती है। वहीं अगर किसी कारण से थानाधिकारी और पुलिस के उच्चाधिकारी एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे है तो एफआईआर दर्ज करने के बहुत विकल्प हैं।

उन्होंने कहा कि इस्तगासे के जरिए कोर्ट से थाने में मामला भिजवाया जा सकता है। यह तो उनको पता होना चाहिए। राठौड ने कहा कि यदि वे नहीं समझते है तो उनको बुद्धि मैं क्या दूं। राजस्थान में क्यूं अव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं।

सुर्खियां बटोरने के लिए नाटक कर रहे हैं

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि ऊपर से निर्देश हुआ और नीचे वाले ने बिना विवेक का इस्तेमाल किए फौरान की नाटक शुरु कर दिया। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ये लोग केवल सुर्खियां बटरोने के लिए नौटंकी कर रहे है।

राजस्थान को परेशान करना चाहते हैं। जहां घटना घटित हुई वहीं एफआईआर दर्ज होगी। इसकी प्रक्रिया तय है। यहां हमारा त्योहार खराब कर रहे हैं।

रितु बलारा FIR मामला: डोटासरा का जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर धरना, कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप | Ritu Balara FIR Case: Dotasra's Dharna at Jaipur Police Commissionerate, Congress Levels Serious Allegations Against Delhi Police
रितु बराला केस में डोटासरा बोले- FIR दर्ज नहीं हुई तो DGP के पास जाएंगे, जयपुर कमिश्नरेट पर धरना
19 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
दिल्ली में एनएसयूआई नेता रितु बराला के साथ कथित मारपीट के मामले में राजस्थान कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जयपुर पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर एफआईआर की मांग को लेकर धरने पर बैठे। राहुल गांधी ने भी मामला उठाया था। कांग्रेस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने तक विरोध जारी रहेगा।

कांग्रेस नेता एफआईआर की मांग पर अड़े

दिल्ली में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला से मारपीट और अभद्रता करने के मामले में कांग्रेस नेता जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर अड़े हुए हैं। दिल्ली के पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज कांग्रेस नेता सोमवार शाम से कमिश्नरेट में धरने पर बैठे हैं। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई कांग्रेसियों ने रात भी कमिश्नरेट में ही बिताई।

रितु बराला केस: गहलोत का सरकार पर दबाव का आरोप, कांग्रेस का जयपुर में बड़ा प्रदर्शन | Ritu Barala Case: Gehlot Accuses Govt of Pressure, Congress's Big Protest in Jaipur
रितु बराला केस में गहलोत बोले- पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही, आज जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
20 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
रितु बराला मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। सोमवार रात प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डटे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आधी रात को पहुंचे। कांग्रेस ने आज प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को जयपुर बुलाकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

मंगलवार को कमिश्नरेट के बाहर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा।

जयपुर पुलिस ने कहा, नहीं करेंगे एफआईआर दर्ज

उधर जयपुर पुलिस ने रितु बराला की एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया है। एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर अजय सिंह का कहना है कि दिल्ली में 13 अक्टूबर के घटनाक्रम को लेकर कनॉट प्लेस थाने में केस दर्ज हुआ है और रितु की शिकायत को भी उसमें शामिल कर जांच की जा रही है।

गहलोत का 'रगड़ाई' पर बयान: सचिन पायलट को भी दी थी नसीहत, अब रितु बराला से बोले- तेरी रगड़ाई हो रही है | Gehlot's 'Ragdai' Statement: Had also advised Sachin Pilot, now tells Ritu Barala - 'You are being roughed up'
रितु बराला से गहलोत बोले- तेरी रगड़ाई हो रही, बिना संघर्ष पद पाने वाले काम नहीं कर सकते; पायलट को भी दी थी नसीहत
20 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NSUI नेता रितु बराला से कहा कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए रगड़ाई जरूरी है। इससे पहले वे सचिन पायलट को लेकर भी ऐसा बयान दे चुके हैं। गहलोत ने यह बात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर रितु के समर्थन में चल रहे धरने के दौरान कही।

डोटासरा ने मांगी एफआईआर

पुलिस के दावे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि पुलिए को दिल्ली में दर्ज एफआईआर दिखानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डोटासरा को फोन किया था और उन्हें रितु बराला की एफआईआर दर्ज करवाने केा कहा था। सोमवार को डोटासरा रितु बराला के साथ पहले मोती डूंगरी थाने पहुंचे थे। लेकिन थाने ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार करते हुए उन्हें पुलिस कमिश्नर से मिलने को कहा।

इस पर डोटासरा लवाजमे से सहित सोमवार को शाम करीब 6 बजे पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंच गए थे। लेकिन,एफआईआर दर्ज नहीं करने और पुलिस कमिश्नर के नहीं मिलने पर डोटासरा ने विधायक रफीक खान व अमीन कागजी, और दूसरे नेताओं व पदाधिकारियों के साथ कमिश्नर के दफ्तर में ही धरने पर बैठ गए थे और मंगलवार शाम करीब 5 बजे तक वहीं धरने पर बैठे हुए हैं।

रितु बराला केस: जयपुर कमिश्नरेट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े डोटासरा | Ritu Barala Case: Congress's 'Halla Bol' at Jaipur Commissionerate, Dotasra Firm on FIR Demand
रितु बराला मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, FIR की मांग पर अड़े डोटासरा
20 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
रितु बराला के साथ कथित मारपीट के मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।

Tags:
  • मदन राठौड़
  • जयपुर पुलिस कमिश्नर दफ्तर
  • एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला
  • जीरो एफआईआर
  • Zero FIR
  • कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • Madan Rathore
  • रफीक खान
  • अमीन कागजी
परीक्षा में नकल करने वालों की अब खैर नहीं, तीन शहरों में बनीं स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट

By Harrison Masih

परीक्षा में नकल करने वालों की अब खैर नहीं, तीन शहरों में बनीं स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट
पहली नौकरी पर कैसे मिलेंगे 15,000 रुपए? ईपीएफओ और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की जरूरी शर्तें जानें

By Arohi Raj

पहली नौकरी पर कैसे मिलेंगे 15,000 रुपए? ईपीएफओ और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की जरूरी शर्तें जानें
राजस्थान में 5500 की रसीद पर 15500 रुपए वसूली का आरोप, खाचरियावास बोले- भजनलाल सरकार में खुली लूट

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 5500 की रसीद पर 15500 रुपए वसूली का आरोप, खाचरियावास बोले- भजनलाल सरकार में खुली लूट
आदेश अक्टूबर का, फिर जुलाई से वसूली क्यों? भोपाल बायपास पर टोल वसूली को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने उठाए सवाल

By Amresh Kushwaha

आदेश अक्टूबर का, फिर जुलाई से वसूली क्यों? भोपाल बायपास पर टोल वसूली को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने उठाए सवाल
अमेरिकी नागरिकों से आईफोन की टेक्निकल समस्या दूर करने के नाम पर करोड़ों की ठगी, फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अमेरिकी नागरिकों से आईफोन की टेक्निकल समस्या दूर करने के नाम पर करोड़ों की ठगी, फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़
L&T की नौकरी छोड़ी, फिर बिना कोचिंग पाई AIR 10, राजस्थान कैडर की IAS ऐश्वर्यम प्रजापति की कहानी

By Jageshwar prasad

L&T की नौकरी छोड़ी, फिर बिना कोचिंग पाई AIR 10, राजस्थान कैडर की IAS ऐश्वर्यम प्रजापति की कहानी
दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हर्षा रिछारिया का तंज, बोलीं-चुनाव पास आते ही राम याद आ रहे

By Sandeep Kumar

दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हर्षा रिछारिया का तंज, बोलीं-चुनाव पास आते ही राम याद आ रहे