EPFO का नया अपडेट: दूसरी प्रोत्साहन राशि चाहिए तो पूरा करना होगा ये कोर्स, जानें नियम
Arohi Raj | Oct 19, 2026, 19:35 IST
EPFO की दूसरी राशि से पहले नया नियम।
अगर आप प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ ले रहे हैं। साथ ही, EPFO की दूसरी प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब यह राशि पाने के लिए फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स पूरा करना होगा। कर्मचारी इपीएफओ पोर्टल पर अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके यह कोर्स कर सकते हैं।
आइए जानते हैं कि कोर्स कैसे पूरा करना है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।
साइन इन करने के बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इस कोर्स में पांच मॉड्यूल हैं। हर मॉड्यूल में सवाल-जवाब दिए गए हैं। एक मॉड्यूल पूरा करने के बाद ही अगला मॉड्यूल खुलेगा। इसलिए सभी पांच मॉड्यूल पूरे करना जरूरी है। इसके बाद असेसमेंट भी पूरा करना होगा। सभी मॉड्यूल और असेसमेंट पूरे होने पर ही कोर्स पूरा माना जाएगा।
सभी मॉड्यूल और असेसमेंट पूरे करने पर कर्मचारी को एफएलसी कोर्स कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलेगा। यह सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करने का प्रमाण होगा।
पोस्टर में कोर्स पूरा करने की प्रक्रिया बताई गई है, लेकिन इंसेंटिव अमाउंट कब और कैसे खाते में आएगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसके लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश देखें।
पोस्टर में लॉगिन के लिए एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। इसे स्कैन करके सीधे लॉगिन किया जा सकता है।
दूसरी इंसेंटिव अमाउंट पाने के इच्छुक कर्मचारियों के लिए यह कोर्स जरूरी हो सकता है। इसलिए इसकी प्रक्रिया पहले से जानना फायदेमंद होगा। इसमें पोर्टल पर लॉगिन, ओटीपी, पांच मॉड्यूल और असेसमेंट पूरे करने होते हैं। सही जानकारी होने से कर्मचारियों को प्रक्रिया समझने और अपना काम पूरा करने में आसानी होगी।
FAQs
ईपीएफओ एम्प्लॉई लॉगिन कैसे करें?
- कोर्स शुरू करने के लिए कर्मचारी को सबसे पहले ईपीएफओ (EPFO) की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
- इसके बाद एम्प्लॉई लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- यहां कर्मचारी को अपना यूएएन (UAN) नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
- फिर साइन इन करके आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ओटीपी कहां आएगा?
🎯 Unlock Your 2nd Incentive with Simple Steps!Complete Financial Literacy Course under #PradhanMantriViksitBharatRozgarYojana with our quick guide. #EPFO #FinancialLiteracy https://t.co/cu7F3zXANy
— EPFO (@officialepfo) October 19, 2026
पीएमवीबीआरवाय टैब में कोर्स कहां मिलेगा?
- लॉगिन करने के बाद होम पेज खुलेगा।
- PMVBRY टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू खुलेगा।
- इसमें फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स का विकल्प चुनें।
पांच मॉड्यूल और असेसमेंट के नियम
सर्टिफिकेट कब मिलेगा?
ईपीएफओ की इंसेंटिव अमाउंट कैसे मिलेगी?
क्यूआर कोड से कैसे करें लॉगिन?
यह खबर क्यों जरूरी है?
FAQs
- ईपीएफओ में कर्मचारी लॉगिन कैसे कर सकते हैं?
कर्मचारी ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एम्प्लॉई लॉगिन पर क्लिक करें। इसके बाद यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें। - कोर्स के बाद कर्मचारी को सर्टिफिकेट कब मिलेगा?
सभी मॉड्यूल और असेसमेंट पूरा करने के बाद कर्मचारी को एफएलसी कोर्ट कंप्लिशन सर्टिफिकेट मिलेगा, जो कोर्स समाप्त होने का प्रमाण है। - ईपीएफओ इंसेंटिव अमाउंट कैसे प्राप्त की जा सकती है?
ईपीएफओ इंसेंटिव अमाउंट प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है, क्योंकि पोस्टर में राशि कब और कैसे आएगी इसका कोई विवरण नहीं है।
IIT भिलाई से प्रतिनियुक्ति पर आए अशोक गुप्ता, NIT रायपुर के कुलसचिव बने, 20 साल का प्रशासनिक अनुभव
By VINAY VERMA
पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की अब इंदौर में निकली जमीनें, संपत्तियां 64 करोड़ के पार
By Sanjay Gupta
Rajasthan Police Promotion: 52 इंस्पेक्टरों को डीएसपी बनाने के आदेश जारी, डीजीपी ने दी बधाई
By Mukesh Sharma
युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के
By Atul Dwivedi
कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी
By Umeshwari Baghel
आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा
By Amresh Kushwaha
राजस्थान यूनिवर्सिटी: छात्र राजनीति बंद, प्रोफेसरों की कुर्सी की राजनीति चालू, चहेतों के पास एक्स्ट्रा चार्ज!
By Mukesh Sharma