पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा : उज्जैन से एयर टैक्सी बंद, यात्री नहीं मिलने से संचालन रोका
Jitendra Shrivastava | Jul 19, 2024, 21:04 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के शुरू की गई पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा से यात्रियों को बड़ा झटका मिला है। यात्री नहीं मिलने से उज्जैन से कंपनी ने अपनी उड़ानों का संचालन बंद कर दिया है। बता दें कि उज्जैन से ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस सेवा का शुभारंभ किया था...
पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा : मध्यप्रदेश के मुख्य शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा शुरू की गई थी। इस सेवा का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था, लेकिन अब सीएम के शहर उज्जैन से ही उड़ानों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है, जबकि इस वायु सेवा में महाकाल की नगरी को प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में जोड़ा गया था।
11 जून से भोपाल और 13 जून से इंदौर और उज्जैन से शुरू की गई पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा को लेकर उस समय दावा किया गया था कि इससे प्रदेश के आठ शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। उड़ानों के संचालन की जिम्मेदारी दिल्ली की जेट सर्व एविएशन प्रालि कंपनी, जिसे जेट फ्लाय ओला भी कहा जाता है, को दी गई थी। कंपनी ने 6 सीटर विमान से प्रदेश में इस सेवा की शुरुआत की थी, लेकिन शुरुआत से ही कंपनी को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते कंपनी पहले तय किए गए शेड्यूल में जहां बदलाव कर रही है, वहीं उज्जैन से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
सीएम ने शुभारंभ के समय कहा था कि इस हवाई सेवा के लिए इंदौर, भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर खोले जाएंगे, लेकिन कोई काउंटर नहीं शुरू हुआ। कंपनी जहां यात्रियों की कमी के चलते उड़ानों को निरस्त भी कर रही है, वहीं 13 जुलाई तक जहां कंपनी किराए पर 50 प्रतिशत की छूट दे रही थी, उसे भी घटाकर अब 20 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसके कारण यात्री इस सेवा से और दूरी बना रहे हैं।
इंदौर और भोपाल के बीच उड़ानों का संचालन मंगलवार, बुधवार और रविवार को होता था, वहीं जबलपुर के लिए सिर्फ बुधवार को सीधी उड़ान संचालित होती थी। कंपनी ने इंदौर-उज्जैन के बीच शुरुआती किराया 3 हजार और ऑफर में 1200 से 1500 रखा था। वहीं उज्जैन से भोपाल और जबलपुर का किराया और ज्यादा था। बताया जा रहा है कि शुरुआत से ही किराया ज्यादा होने के कारण इन उड़ानों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे, जिसके चलते कंपनी ने इसे बंद किया है।
आठ शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने की थी योजना
इन कारणों से भी यात्री बना रहे दूरी
शुरुआत से ही किराया ज्यादा होने से रुझान कम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj