पॉक्सो एक्ट : फोटो खींचकर एडिटिंग की, फिर ब्लेकमेल कर किया दुष्कर्म

Jitendra Shrivastava | Jun 23, 2024, 20:18 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक नाबालिग लड़की को दोस्त घुमाने ले गया, वहां फोटो खींचे फिर उन्हें एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया...

पॉक्सो एक्ट : मध्यप्रदेश के जबलपुर में फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़िता और परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

चौपाटी ले गया फिर मोबाइल से फोटो खींची

आरोपी नाबालिग को पहले घुमाने ले गया और फोटो खींच ली। फिर उन फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया। आरोपी ने फोटो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। लार्डगंज थाने के प्रभारी हरिकिशन आटनेरे ने बताया कि नाबालिग किशोरी ने शिकायत की कि अधारताल निवासी देव आर्य पूर्व से परिचित था। युवक उसे लेकर सिविक सेंटर चौपाटी गया था। इस दौरान चौपाटी में युवक ने उसकी मोबाइल से फोटो खींची थी। युवक ने सामान्य फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो में बदल दिया।

धमकी दी, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया

युवक द्वारा एडिट अश्लील फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी आटनेरे के अनुसार आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और उसकी सरगर्मी के साथ तलाश जारी है।

Tags:
  • पॉक्सो एक्ट
  • नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा